Sambalpur News : मशरूम को लेकर विवाद में बुआ व बहन की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की

Updated:
विज्ञापन
Sambalpur News :  मशरूम को लेकर विवाद में बुआ व बहन की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की

हत्या करने के बाद आराेपी ने थाना में आत्मसमर्पण कर दिया.

विज्ञापन

Sambalpur News : बरगढ़ पुलिस जिला के पद्मपुर थाना क्षेत्र के पथुरी गांव में मशरूम को लेकर हुए विवाद में साेमवार को एक युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर बुआ व बहन की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आराेपी ने थाना में आत्मसमर्पण कर दिया. जानकारी के अनुसार पथुरी गांव के निवासी शशिभूषण नाग उर्फ पुची और उसके बड़े भाई बिशिकेशन नाग के बीच मशरूम को लेकर विवाद हुआ था. बिशिकेशन नाग ने अपने खेत में मशरूम की खेती की थी, जिसे किसी ने चोरी से उठा लिया था. इसी बात को लेकर वे सोमवार को सुबह पूछताछ कर रहे थे. इसी दौरान शशिभूषण नाग के वहां पर आने से मशरूम चाेरी को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गयी. बहस इतनी बढ़ गयी कि शशिभूषण ने अचानक बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला करना चाहा. इस दौरान उसकी बुआ व बहन ने आकर बीच-बचाव का प्रयास किया. लेकिन उसने उन दोनों पर ही कुल्हाड़ी से वार कर दिया और उनकी हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी शशिभूषण नाग खुद पद्मपुर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. सूचना मिलने पर पद्मपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Kumar Jsr

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar Jsr

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola