Sambalpur News: हाथी के हमले में दो दिनों में दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Sambalpur News: हाथी के हमले में दो दिनों में दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Sambalpur News: अनुगूल जिले में दंतैल हाथी के हमले में दो दिन में दो लोगों की मौत हो गयी है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है.

विज्ञापन

Sambalpur News: अनुगूल जिले में एक बार फिर हाथी-मानव युद्ध शुरू हो गया है. पिछले दो दिनों में जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मृतकों में बंताला वन क्षेत्र के गरथलमुल गांव निवासी अर्थ भोई और करतपाटा अनुभाग के कुसुमपट गांव की प्रमिला साहू (65) शामिल हैं. वहीं बंताला थाना अंतर्गत तमुनी गांव का बंधु बेहेरा (60) शामिल हैं.

हाथी ने तोड़ी दीवार, दबकर एक व्यक्ति की मौत

जानकारी के अनुसार, बंताला वन क्षेत्र के गरथलमुल गांव में बुधवार की देर रात एक जंगली हाथी घुस आया. हाथी ने अर्थ भोई के घर की दीवार तोड़ दी, जो अंदर सो रहे अर्थ पर जा गिरी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोग उसे तुरंत अनुगूल जिला अस्पताल ले जा रहे थे. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इसी तरह गुरुवार को ही अनुगूल जंगल के करतपाटा अनुभाग के कुसुमपट गांव में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. गांव की प्रमिला साहू (65) सुबह अपने घर के पास बगीचे में आम चुनने गयी थी, तभी हाथी ने हमला कर दिया. चीख-पुकार सुनकर परिजन वहां पहुंचे, तो वन विभाग की मदद से उन्हें जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

बगीचे में आम लाने गया था, हाथी के हमले में घायल

बंताला थाना अंतर्गत तमुनी गांव में हाथी के हमले में पितवास बेहेरा का पुत्र बंधु बेहेरा (60) घायल हो गया. वह अपने घर से एक किमी दूर बगीचे में आम और टहनियां लेने गया था. उसी समय एक दंतैल हाथी ने हमला कर दिया. इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, हाथी ने उसे कुचल दिया. बंधु की चीख सुनकर घर के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में बचाया. बहरहाल दो दिनों से हाथियों के हमले की घटना वन विभाग और वन प्रेमियों के लिए चिंता का कारण बन गयी है.

विज्ञापन
Bipin Kumar Yadav

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola