ePaper

Rourkela News: ओडिशा में औद्योगिक सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने पर विशेषज्ञों ने दिया जोर

Updated at : 20 Dec 2025 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
Rourkela News: ओडिशा में औद्योगिक सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने पर विशेषज्ञों ने दिया जोर

Rourkela News: आरएसपी में ‘परिसंपत्तियों एवं कार्मिकों की सुरक्षा: इंडक्शन फर्नेस में सुरक्षित कार्य’ विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित.

विज्ञापन

Rourkela News: राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के सीपीटीआइ में शुक्रवार को ‘परिसंपत्तियों एवं कार्मिकों की सुरक्षा: इंडक्शन फर्नेस में सुरक्षित कार्य’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ओडिशा सरकार के कारखाना एवं बॉयलर निदेशालय, राउरकेला मंडल द्वारा सेल आरएसपी तथा रुंगटा कमंड स्टील प्लांट के सहयोग से किया गया.

विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से लगभग 80 प्रतिनिधियों ने भाग लिया

कार्यपालक निदेशक (खान विकास-सीएमएलओ, आरएसपी) बिपिन कुमार गिरि ने उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की. मंचासीन अतिथियों में उप निदेशक, कारखाना एवं बॉयलर, ओडिशा सरकार, विभू प्रसाद, सहायक निदेशक, कारखाना एवं बॉयलर, ओडिशा सरकार के सुवेंदु शेखर राउत एवं स्वराज त्रिपाठी, मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) हीरालाल महापात्र शामिल थे. अन्य विशिष्ट अतिथियों में महाप्रबंधक (सुरक्षा) अवकाश बेहेरा तथा सचिव (एनएससी-ओडिशा शाखा) एम मोहिनी उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में सुंदरगढ़ जिले की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से लगभग 80 प्रतिनिधियों ने भाग लिया. कार्यपालक निदेशक गिरि ने इंडक्शन फर्नेस जैसे खतरों से भरे कार्यस्थल में सुरक्षित कार्य पद्धति को सुदृढ़ करने के लिए इस प्रकार के महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन के लिए कारखाना एवं बॉयलर निदेशालय, ओडिशा सरकार के प्रयासों की सराहना की.

खतरों की पहचान, जोखिम नियंत्रण उपायों पर हुई विस्तृत चर्चा

मुख्य अतिथि विभू प्रसाद ने ओडिशा में औद्योगिक सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने के लिए सक्रिय उपाय अपनाने, कार्मिकों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने तथा व्यापक जागरुकता सृजित करने की आवश्यकता पर बल दिया. सुवेंदु शेखर राउत ने उपस्थितजनों का स्वागत किया तथा विभिन्न औद्योगिक सुरक्षा नियमों पर प्रकाश डाला. वहीं स्वराज त्रिपाठी ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया. तकनीकी सत्रों का संचालन आरएसपी, ओरिटेक सॉल्यूशंस, महावीर फेरो एलॉयज तथा रुंगटा कमंडा स्टील प्लांट के उद्योग विशेषज्ञों द्वारा किया गया, जिसमें खतरों की पहचान, जोखिम नियंत्रण उपायों तथा इंडक्शन फर्नेस इकाइयों में सुरक्षित संचालन की सर्वोत्तम प्रथाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (एसइडी) प्रज्ञा नाथ द्वारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola