Rourkela News: राउरकेला रेलवे स्टेशन के सर्वांगीण विकास का खाका जल्द तैयार होगा : रेल जीएम
Published by : BIPIN KUMAR YADAV Updated At : 05 Apr 2026 12:04 AM
Rourkela News: दपू रेलवे के नये जीएम सौमित्र मजूमदार ने शनिवार को राउरकेला दौरे पर विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया.
Rourkela News: दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक सौमित्र मजूमदार पद संभालने के बाद शनिवार को पहली बार राउरकेला दौरे पर पहुंचे. उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर में विकास कार्यों का निरीक्षण किया. वहीं स्टेशन के बाहर शेड, नये पार्किंग स्टैंड, नवनिर्मित भवन के साथ ऑटो स्टैंड, पार्सल यार्ड और प्लेटफॉर्म संख्या-5 में चल रहे विकास कार्यों को देखा.
पेयजल व्यवस्था, तीसरी लाइन के निर्माण पर अधिकारियों संग की चर्चा
महाप्रबंधक ने रेल यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं कैसे दी जायें, इस पर भी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की. रेल महाप्रबंधक ने गर्मियों में राउरकेला स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था सहित तीसरी लाइन के निर्माण पर भी चर्चा की. इस दौरान मीडिया से बातचीत में जीएम मजूमदार ने कहा कि राउरकेला स्टेशन का सर्वांगीण विकास करने के लिए जल्द ही खाका तैयार किया जायेगा. राउरकेला स्टेशन को इस तरह से विकसित करने की योजना है, जिस पर रेलवे को भी गर्व होगा. इस बातचीत में जीएम ने मीडिया को बताया कि सफाई व गंदगी आदि तो रोजमर्रा की बात है, लेकिन हमारा उद्देश्य राउरकेला स्टेशन का सर्वांगीण विकास करना है. यात्रियों को अच्छी पार्किग, उत्तम यात्री सुविधा मिले, इस पर काम करना है. इसके लिए राउरकेला स्टेशन का पुनर्विकास विकास करने की योजना है. खासकर उत्तरी दिशा में सेकेंड इंट्री गेट को विकसित करने पर भी उनका फोकस है.
स्टेशन परिसर में दिखी साफ-सफाई
इस अवसर पर चक्रधरपुर डीआरएम तरुण हुरिया, सीइओ सीआरएसपी अनिल कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक केसी साहू, सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी, सीनियर डीएनए समन्वयक आरके मीणा, सीनियर डीसीएम कोचिंग दीपक कुमार मुर्मू, रेलवे जीएम के सचिव मनीष पाचक, राउरकेला रेलवे स्टेशन मैनेजर लक्ष्मीधर त्रिपाठी और रेलवे के दूसरे अधिकारी मौजूद थे. महाप्रबंधक के दौरे के दौरान पूरे स्टेशन परिसर में साफ-सफाई दिखी. स्वच्छता के साथ स्टेशन परिसर को पूरी तरह चमका दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










