चलती गाड़ी में रील बना रहा था, गिरकर चालक की मौत
Author Sunil kumar jsr
Updated:
विज्ञापन

कोइड़ा ब्लॉक के केबलांग पुलिस थाना क्षेत्र की घटना
विज्ञापन
राउरकेला.
रील की लत में इन दिनों लोग हदें पार कर जा रहे हैं और जान जोखिम में डाल दे रहे हैं. लापरवाही में कई जानें भी जा रही हैं, लेकिन इससे रील बनाने वाले सबक नहीं ले रहे हैं. ऐसी ही एक घटना शनिवार को कोइड़ा ब्लॉक के केबलांग पुलिस थाना के पास देखने को मिली, जिसमें रील बनाने के चक्कर में एक ट्रक चालक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह एक 18-पहिया ट्रक राउरकेला से कोइड़ा की ओर आ रहा था. जिसमें उत्तर प्रदेश निवासी ड्राइवर सुरेश कुमार अपना मोबाइल फोन निकाल कर पुल पर मोबाइल फोन से रील बना रहा था. इसी दौरान गिर जाने से उसकी मौत हो गयी. शनिवार की दोपहर कुछ लोगों ने पुल के नीचे देखा, जिसके बाद केबलांग पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि उसकी मौत उस समय हुई, जब वह अपने मोबाइल फोन से रील बना रहा था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










