Bhubaneswar News: ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र आज, लोअर पीएमजी क्षेत्र में धारा 144 लागू

Updated:
विज्ञापन
Bhubaneswar News: ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र आज, लोअर पीएमजी क्षेत्र में धारा 144 लागू

Bhubaneswar News: ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र गुरुवार को बुलाया गया है. इसे देखते हुए पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया.

विज्ञापन

Bhubaneswar News: राजनीति में महिलाओं की भागीदारी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए ओडिशा विधानसभा के विशेष सत्र गुरुवार को आयोजित होगा. इसे देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है. गुरुवार को होने वाले इस सत्र के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किये हैं, ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके. ट्विन सिटी पुलिस आयुक्त सुरेश देवदत्त सिंह ने बुधवार को सुरक्षा तैयारियों की स्वयं समीक्षा की और सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.

30 पुलिस प्लाटून और लगभग 100 वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती

सुरक्षा व्यवस्था के तहत विधानसभा परिसर के आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है. कुल 30 पुलिस प्लाटून और लगभग 100 वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गयी है, जो पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार रहेंगे. इसके अतिरिक्त विशेष बलों को भी तैनात किया गया है, जिनमें स्ट्राइकिंग फोर्स, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड और अग्निशमन सेवाएं शामिल हैं. ये सभी इकाइयां किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्टैंड बाय पर रहेंगी. विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में मजबूत बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जायेगी, जो सत्र शुरू होने से पहले पूरी कर ली जायेगी. साथ ही नजदीकी क्षेत्र में एक अस्थायी पुलिस कैंप भी स्थापित किया गया है. सुरक्षा निगरानी को और प्रभावी बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यापक व्यवस्था की गयी है. पूरे क्षेत्र की गतिविधियों पर पुलिस प्रशासन लगातार नजर रखेगा, ताकि सत्र बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके.

विधानसभा के बाहर और भीतर तैनात रहेंगी 11 क्विक रिस्पॉन्स टीमें

पुलिस आयुक्त ने बताया कि कुल 11 क्विक रिस्पॉन्स टीमें तैनात की गयी हैं, जिनमें से सात विधानसभा परिसर के भीतर और चार बाहर के क्षेत्रों में तैनात रहेंगी. इसके साथ ही प्रशासन ने एहतियातन लोअर पीएमजी क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है, ताकि किसी भी प्रकार की अनधिकृत भीड़ या जमाव को रोका जा सके. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सभी सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं और विशेष विधानसभा सत्र को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

विज्ञापन
Bipin Kumar Yadav

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola