Bhubaneswar News: ओडिशा में करीब 15 स्थानों पर पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा, टिटिलागढ़ सबसे गर्म

Published by :BIPIN KUMAR YADAV
Published at :19 Apr 2026 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
Bhubaneswar News: ओडिशा में करीब 15 स्थानों पर पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा, टिटिलागढ़ सबसे गर्म

Bhubaneswar News: ओडिशा में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है. पश्चिम ओडिशा के जिलों में दिन और रात में लोग बेचैनी महसूस कर रहे हैं.

विज्ञापन

Bhubaneswar News: ओडिशा में पिछले करीब एक सप्ताह से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. पश्चिम ओडिशा के जिलों में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है. शनिवार को राज्य के करीब 15 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक रिकॉर्ड किया गया. बलांगीर जिले का टिटिलागढ़ 42.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा. आइएमडी के भुवनेश्वर केंद्र की ओर से यह जानकारी दी गयी.

झारसुगुड़ा में 42.6, तो भवानीपटना में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान

शनिवार को झारसुगुड़ा में 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. भवानीपटना में 42 डिग्री सेल्सियस, जबकि संबलपुर और नुआपड़ा में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. इसके अलावा हीराकुद में 41.4 डिग्री, बलांगीर और तालचर में 41 डिग्री, बौध में 40.8 डिग्री, सोनपुर में 40.6 डिग्री, सुंदरगढ़ में 40.2 डिग्री और अनुगूल जिले में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं क्योंझर और मलकानगिरी में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. आइएमडी के मुताबिक भुवनेश्वर और कटक शहरों में क्रमशः 36.7 डिग्री सेल्सियस और 36.8 डिग्री सेल्सियस का अपेक्षाकृत कम तापमान दर्ज किया गया.

पश्चिम ओडिशा के जिलों में रविवार को भी जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप

मौसम कार्यालय ने कहा कि रविवार को सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बलांगीर, नुआपाड़ा, संबलपुर, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम और गजपति जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने की आशंका है. इसके अतिरिक्त, मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा और कंधमाल जिलों में दोपहर या शाम के समय गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

नौ जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद करने के निर्देश

भीषण गर्मी के मद्देनजर संबलपुर, नुआपड़ा, नवरंगपुर और झारसुगुड़ा के जिला प्रशासन ने विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और प्रौद्योगिकी संस्थानों को 20 अप्रैल से अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश दिया है. प्रशासन के मुताबिक बौध जिले में शिक्षण संस्थान 22 अप्रैल तक बंद रहेंगे, जबकि परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी. मयूरभंज जिले में भी 20 से 23 अप्रैल तक विद्यालयों को बंद रखने की घोषणा की गयी है. इससे पहले, बोलांगीर, सुबर्णपुर और कालाहांडी जिलों के प्रशासन ने 18 से 21 अप्रैल तक सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टियों की घोषणा की थी. अब तक, नौ जिलों ने शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टियों की घोषणा की है. इस बीच, ओडिशा सरकार ने प्रभावित जिलों में लू से बचाव के लिए आश्रय स्थल स्थापित करने का निर्णय लिया है.

राउरकेला में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रिकॉर्ड

राउरकेला का अधिकतम तापमान शनिवार को 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के तापमान से अधिक है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री और बढ़ेगा. 19 अप्रैल को सुंदरगढ़ में 43 डिग्री तापमान रहने का पूर्वानुमान जताया गया है. पश्चिम ओडिशा में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा, जिससे गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग ने सुंदरगढ़ जिले में शनिवार-रविवार को लू चलने की चेतावनी दी है. जिससे राउरकेला शहर में लू चलने तथा उमस व चिपचिपी गर्मी का अहसास होने से लोग परेशान रहे. प्रशासन की ओर से दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलने और लू से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गयी है.

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola