Jharsuguda News: नकली ईंधन बनाने और बेचने के मामले में सात गिरफ्तार

Published by :BIPIN KUMAR YADAV
Published at :11 May 2026 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
Jharsuguda News: नकली ईंधन बनाने और बेचने के मामले में सात गिरफ्तार

Jharsuguda News: झारसुगुड़ा पुलिस ने सिरिबागीचा में नकली ईंधन बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा था.

विज्ञापन

Jharsuguda News: झारसुगुड़ा के सिरिबागीचा में नकली ईंधन (डीइएफ) बनाने वाली एक फैक्ट्री का उद्भेदन करने के बाद जांच में जुटी पुलिस की टीम ने अवैध निर्माण और इस धंधे में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है. झारसुगुड़ा एसपी ने रविवार को मीडिया के साथ यह जानकारी साझा करते हुए वाहन मालिकों, पेट्रोल टैंक डीलरों और ट्रांसपोर्टरों को नकली डीइएफ के अवैध निर्माताओं और विक्रेताओं से सावधान रहने की सलाह दी.

सिंटेक्स टैंक, छह वाटर फिल्टर, यूरिया के 256 बोरे जब्त

आरोपियों से सिंटेक्स के टैंक, छह वाटर फिल्टर, यूरिया के 256 बोरे, विभिन्न ब्रांडों की 422 बाल्टियां, 349 बाल्टी के ढक्कन, 19 पानी भंडारण कंटेनर, दो 150 ग्राम के होलोग्राम स्टिकर, छह वाटर मोटर, दो बोलेरो, मकान किराये के अनुबंध दस्तावेज आदि जब्त किये गये हैं. गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान के अलवर थाना क्षेत्र निवासी मुकेश चंद योगी (38), झारसुगुड़ा सदर थाना क्षेत्र के ब्रजभूषण सिंह (25), सिरिबागिचा के राजकुमार हेंब्रम (18), झारसुगुड़ा जिले के ओरिएंट थाना क्षेत्र के लामटीबहाल के अमन कुमार सिंह (23), आदर्शनगर जिले के दुलदुला सेरेडांग के जीवल उर्फ जुएल अंसारी (25), बरगढ़ जिले के बरपाली कैनाल रोड के आकाश अग्रवाल (38), तालचेर टाउन थाना के अमलापाड़ा निवासी पार्थ सारथी मिश्रा (35) शामिल हैं.

ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बाजारों में बेचकर कमा रहे थे भारी मुनाफा

छत्तीसगढ़ राज्य में कृषि प्रयोजनों के लिए किसानों को डीइएफ की आपूर्ति जारी होती है. उसी डीइएफ को यहां लाकर उसमें पानी मिलाकर यह नकली डीइएफ तैयार किया जा रहा था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने कृषि उप-सी-पाचनयुक्त यूरिया उर्वरक बरामद किया. आरोपी ब्रांडेड लोगो का इस्तेमाल करके नकली डीइएफ बाजार में बेच रहे थे. वे ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न हिस्सों में इसका व्यापार करके भारी मुनाफा कमा रहे थे. पुलिस ने इस मामले की जांच की और इस धंधे में शामिल और इसे बनाने वालों के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे एक बड़ी सफलता माना जा रहा है. यह ज्वलनशील यूरिया घोल है, जिसका उपयोग बी-56 और यूरो-6 डीजल इंजनों में नाइट्रोजन ऑक्साइड उत्सर्जन को कम करने के लिए किया जाता है.

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola