Rourkela News: म्यूजिक, डांस व खान-पान के साथ लिया जीरो नाइट सेलिब्रेशन का आनंद

Updated:
विज्ञापन
Rourkela News: म्यूजिक, डांस व खान-पान के साथ लिया जीरो नाइट सेलिब्रेशन का आनंद

Rourkela News: जीरो नाइट सेलिब्रेशन बुधवार शाम से ही शुरू हो गया था. 12 बजते ही आतिशबाजी की गयी और केक काटा गया.

विज्ञापन

Rourkela News: राउरकेला स्मार्ट सिटी से लेकर स्टील सिटी व आसपास के इलाकों में जीरो नाइट सेलिब्रेशन धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान तेज संगीत पर युवा थिरकते रहे और कई दंपती भी नाच-गाने का आनंद लेते नजर आये. शहर के लगभग सभी क्लबों, होटलों में यही आलम देखा जा रहा था. इन स्थानों पर संगीत के साथ स्नैक्स, डिनर और पेय की व्यवस्था थी. जिसके लिए काफी पहले से ही युवाओं से लेकर अन्य लोगों ने बुकिंग करा रखी थी.

देर रात तक डांस और पार्टी का दौर चला

वर्ष-2025 को विदाई देने तथा नव वर्ष-2026 का स्वागत करने को लेकर बुधवार की शाम से ही होटलों व क्लबों में लोग पहुंचने लगे थे. डांस के साथ जमकर खान-पान का दौर भी चला. रात में जैसे ही घड़ी की सुई 12 बजे पर टिकी, अचानक संगीत बंद करने के साथ नये साल की घोषणा की गयी. आतिशबाजी की गयी और केक काटा गया. लाेगों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाकर तथा गले लगकर नव वर्ष की बधाई दी. जिसके बाद एक बार फिर डांस और पार्टी का दौर चला. देर रात तक सेलिब्रेशन के बाद लोग घरों को लौटे.

पुलिस ने सुरक्षा के किये थे पुख्ता इंतजाम

इस दौरान पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गयी थी. जगह-जगह पुलिस की तैनाती थी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटे. इसी प्रकार राउरकेला शहर के इस्पांताचल से लेकर निगम अंचल में वर्ष 2025 की विदाई तथा नव वर्ष 2026 के स्वागत को लेकर आम से लेकर खास लोगों में काफी उत्साह देखा गया. शहर के क्लब व होटलों में नृत्य- संगीत व विशेष खानपान की व्यवस्था थी. शहर के गली-कूचों में भी युवा नववर्ष का जश्न मनाते नजर आये. वहीं कुछ परिवारों ने एक स्थान पर एकत्रित होकर नव वर्ष का स्वागत किया. नव वर्ष के स्वागत में सड़कों पर सफेद पेंट से हैप्पी न्यू ईयर लिखकर अपनी भावनाओं का इजहार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bipin Kumar Yadav

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola