Rourkela News : ओडिशा में शीतलहर, झारसुगुड़ा का पारा 5.1 डिग्री सेल्सियस

Published by : SUNIL KUMAR JSR Updated At : 06 Jan 2026 10:28 PM

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति गंभीर बनी रह सकती है

विज्ञापन

Rourkela News : ओडिशा में शीतलहरी बढ़ने से राउरकेला में मंगलवार को दूसरा सबसे कम तापमान दर्ज किया गया . राज्य में रात के तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है. झारसुगुड़ा राज्य में सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राउरकेला का तापमान दूसरे स्थान पर रहा, जहां 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो पश्चिमी ओडिशा में शीतलहर की स्थिति के तेज होने का संकेत देता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, अन्य जिलों में भी रात के तापमान में काफी गिरावट आयी है. क्योंझर में 9 डिग्री सेल्सियस, जबकि बालेश्वर और संबलपुर में क्रमशः 10.3 डिग्री सेल्सियस और 10.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में तुलनात्मक रूप से अधिक न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कई तटीय और आसपास के क्षेत्रों में भी ठंड महसूस की गयी. हीराकुद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, चांदबली में 13 डिग्री सेल्सियस, पारादीप में 13.8डिग्री सेल्सियस और पुरी में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले चार दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है. कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में गंभीर से बहुत गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है. लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है, खासकर रात और सुबह में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL KUMAR JSR

लेखक के बारे में

By SUNIL KUMAR JSR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola