Jagannath Temple : खुला पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार का ताला, भक्तों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

Updated:
विज्ञापन
Jagannath Temple : खुला पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार का ताला, भक्तों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

Jagannath Temple : ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार खुल गया है. सुबह आठ बजे से भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है.

विज्ञापन

Jagannath Temple : ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार (तहखाना) गुरुवार को खोला गया है. पूरी प्रक्रिया से पहले सुबह 8 बजे ही भक्तों के दर्शन करने पर रोक लगाई गई. कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने कहा कि आज ‘भीतर रत्न भंडार’ से सभी कीमती सामान और आभूषणों को सरकार द्वारा निर्धारित एसओपी के अनुसार अस्थायी रत्न भंडार में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. यही वजह है कि भक्तों की इंट्री पर रोक लगाई गई है.

Puri: a worker carries an ornament for the ‘golden attire’ ritual of lords jagannath, balabhadra and devi subhadra, in puri

सुबह आठ बजे के बाद से लगाया गया प्रतिबंध

मंदिर के तहखाने में मौजूद रत्न भंडार में एक बाहरी और एक आंतरिक कमरा है. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के प्रमुख अरबिंद पाधी ने बताया कि रत्न भंडार के आंतरिक कक्ष को फिर से खोलने की व्यवस्था की गई है. यही वजह है कि मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. सुबह आठ बजे के बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है. केवल अधिकृत लोगों और सेवकों को ही सुबह आठ बजे के बाद मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई है. मंदिर का केवल सिंह द्वार खोला गया है.

Read Also : 46 साल बाद खुला पुरी के जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, बनेगी आभूषणों की सूची

Puri: a worker carries an ornament for the ‘golden attire’ ritual of lords jagannath, balabhadra and devi subhadra, in puri

संग्रहण की क्या है प्रक्रिया जानें

पुरी जगन्नाथ मंदिर का प्रशासन ओडिशा सरकार के विधि विभाग के अधीन आता है. मंदिर प्रशासन के अनुसार, भगवान को भक्त कीमती वस्तु दान करते हैं जिन्हें रत्न भंडार के आंतरिक कक्ष में रखा जाता है. इसके बाद इनको मंदिर परिसर के अंदर अस्थायी स्ट्रांग रूम में ट्रांसफर करने का काम किया जाता है. तहखाने का ताला खोलने की पूरी प्रक्रिया राज्य सरकार द्वारा तय एसओपी के तहत की गई.

46 साल बाद खुला पुरी के जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, बनेगी आभूषणों की सूची

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola