Rourkela News : विकसित ओडिशा-2036 व विकसित भारत-2047 में एनआइटी की भूमिका अहम होगी : प्रधान
Published by : SUNIL KUMAR JSR Updated At : 28 Dec 2025 12:34 AM
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को एनआइटी राउरकेला में कई परियोजना का लोकार्पण व शिलान्यास किया
Rourkela News : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को एनआइटी राउरकेला में कई परियोजना का लोकार्पण व शिलान्यास करने के साथ एक सभा को भी संबोधित किया. अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा,अनुसंधान और नवाचार को आगे बढ़ाने में एनआइटी राउरकेला की उल्लेखनीय भूमिका रही है. आज जिस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया गया है, वह छात्रों को खेलों के साथ-साथ रचनात्मक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी नयी ऊंचाइयों पर पहुंचने में मदद करेगा. यह संस्थान ओडिशा में तकनीकी विकास को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत- 2047 के विजन में योगदान दे रहा है. एनआइटी राउरकेला स्टार्टअप्स को इनक्यूबेट करके भविष्य के नौकरी देने वालों को तैयार कर रहा है. इसका खोजपूर्ण अनुसंधान सतत विकास और जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संरक्षण जैसी चुनौतियों का समाधान कर रहा है. जैसे-जैसे ओडिशा 2036 में अपनी शताब्दी के करीब पहुंच रहा है और देश 2047 में स्वतंत्रता की शताब्दी की ओर बढ़ रहा है, एनआइटी राउरकेला जैसे संस्थान समावेशी विकास और राष्ट्रीय विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. एनआइटी राउरकेला के निदेशक प्रो के उमामहेश्वर राव ने कहा कि एनआइटी राउरकेला शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार में उत्कृष्टता के साथ राष्ट्र की सेवा करने के अपने मिशन पर दृढ़ रहा है. एनआइटी राउरकेला को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआइआरएफ) 2025 में सभी एनआइटी में दूसरा और देश भर में इंजीनियरिंग शिक्षा में 13वां स्थान प्राप्त है. हमारा योजना और वास्तुकला विभाग देश में 7वें स्थान पर है और एनआइटी राउरकेला सतत विकास लक्ष्यों के लिए शीर्ष दस में शामिल होने वाला एकमात्र एनआइटी है, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर नौवां स्थान हासिल किया है. प्रो राव ने आगे कहा कि संस्थान में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शुभारंभ विश्व स्तरीय, समग्र और छात्र-केंद्रित पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है. ओडिशा विधानसभा के उपाध्यक्ष भवानी शंकर भोई ने कहा कि एनआइटी राउरकेला नवाचार, इंजीनियरिंग और उद्यमिता में उत्कृष्टता का केंद्र है, जो वैज्ञानिक, टेक्नोक्रेट और अच्छे प्रशासक तैयार करता है, जो राष्ट्र की विशिष्ट सेवा करते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










