Rourkela News : भारी वाहन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Rourkela News :  भारी वाहन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चालक की मौत

कुंभाहाल राइस मिल से धान लेकर ट्रैक्टर चालक अपने गांव लौट रहा था, उसी दौरान हुई दुर्घटना

विज्ञापन

Rourkela News : बीजू एक्सप्रेसवे के रसराजपुर-मुंडागांव चौराहे पर बुधवार की सुबह एक ट्रैक्टर को राख लदे भारी वाहन ने टक्कर मार दी. जिसमें इसमें ट्रैक्टर के ड्राइवर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान रसराजपुर के विश्वजीत लाकड़ा (33) के तौर पर हुई. हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर का पहिया तक पिचक गया. बताया जाता है कि कुंभाहाल राइस मिल से धान लेकर ट्रैक्टर चालक अपने गांव लौट रहा था. जरंगलो से आगे मुंडागांव चौराहे पर झारसुगुड़ा की ओर से राख से लदे एक भारी वाहन तेज रफ़्तार से टक्कर मार दी. जिसमें ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर विश्वजीत की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद भारी वाहन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर बड़गांव पुलिस मौके पर पहुंची, लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

विज्ञापन
Sunil Kumar Jsr

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar Jsr

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola