Rourkela News: डीएवी चौक पर ग्रीन शेड टूटा, भीषण गर्मी में लोग हो रहे परेशान

Published by :BIPIN KUMAR YADAV
Published at :11 May 2026 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
Rourkela News: डीएवी चौक पर ग्रीन शेड टूटा, भीषण गर्मी में लोग हो रहे परेशान

Rourkela News: डीएवी चौक पर लोगों को धूप व गर्मी से राहत दिलाने के लिए ग्रीन शेड बनाया गया था, जो मामूली आंधी-पानी में उड़ गयी.

विज्ञापन

Rourkela News: भीषण गर्मी के बीच इस्पात नगरी के डीएवी चौक पर राउरकेला नगर निगम (आरएमसी) द्वारा लगायी गयी अस्थायी ग्रीन शेड काल बैसाखी के दौरान उखड़ गयी थी. 27 अप्रैल को गिरने के 15 दिन बाद भी निगम ने इसकी मरम्मत नहीं करायी है, जिससे लोग फिर से तेज धूप और गर्मी से परेशान हैं.

चार अप्रैल को बना था शेड, 23 दिन बाद ही क्षतिग्रस्त

शहर के व्यस्त डीएवी चौक ट्रैफिक सिग्नल पर इंतजार कर रहे लोगों को राहत देने के लिए चार अप्रैल को करीब 40 फीट लंबा अस्थायी शेड बांस और प्लास्टिक से बनाया गया था. लेकिन 23 दिन बाद हल्की बारिश में ही यह शेड क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि शेड मामूली बारिश में भी नहीं टिक पाया. लोगों ने शेड की तत्काल मरम्मत की मांग की है. यहां पर जेल रोड, हनुमान वाटिका चौक, बसंती कॉलोनी व छेंड कॉलोनी से डीएवी चौक पर आनेवाले वाहन चालकों की सुविधा के लिए यह शेड बनाया गया था. लेकिन काल बैसाखी के प्रभाव से हुई आंधी-बारिश में रिंगरोड में बना शेड टूट गया. अब केवल बसंती कॉलोनी से डीएवी चौक आनेवाले मार्ग पर ही शेड बचा है, जबकि अन्य तीनों स्थानों पर शेड नहीं है. वाहन चालकों का कहना है कि यह ग्रीन शेड राहगीरों और दोपहिया चालकों को गर्मी से कुछ राहत देती थी. इसके अलावा लोगों ने आरोप लगाया कि आरएमसी प्रबंधन शहर में चल रही जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और बसंती सरोवर जैसी परियोजनाओं के रखरखाव पर ध्यान नहीं दे रहा है.

सिग्नल के पास धूप में इंतजार करते हैं लोग

बसंती कॉलोनी निवासी हरमोहन प्रधान ने कहा कि ग्रीन शेड अच्छी पहल थी, लेकिन एक महीना भी नहीं चली. बारिश के बाद फिर से भीषण गर्मी का प्रभाव दिख रहा है. डीएवी चौक पर इंतजार का समय डेढ़ मिनट है. स्कूल बंद हैं, लेकिन बच्चे और दोपहिया चालक 90 सेकंड तक धूप में खड़े होकर सिग्नल ग्रीन होने का इंतजार करने को विवश हैं. वहीं हमीरपुर निवासी पवल प्रसाद कुजूर ने कहा कि आरएमसी लापरवाही बरत रही है. अस्थायी शेड से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन गिरने के बाद प्रशासन ने मरम्मत नहीं करायी. पहले करोड़ों की परियोजनाएं बनायी जाती हैं, लेकिन रखरखाव नहीं होता. पूरे शहर में गंदगी फैल गयी है, घरों में गंदा पानी घुस रहा है, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही.

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola