Sambalpur News: अनुगूल में हाथी के हमले में फॉरेस्टर घायल, अस्पताल में भर्ती

Sambalpur News: अनुगूल शहर में घुसे हाथी के हमले में एक फॉरेस्टर घायल हो गया है.
Sambalpur News: अनुगूल वन मंडल में जंगल से निकलकर एक हाथी रविवार को शहर में आ गया है. इससे स्थानीय लोग जान-माल को नुकसान की आशंका से डरे हुए हैं. हाथी शहर के सौभाग्य नगर के पास होमगार्ड ऑफिस और पीटीसी मेडिकल कॉलोनी के पास घूम रहा है.
विधायक ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
इसका पता चलने पर वन विभाग की एक टीम पुलिस टीम के साथ हाथी की रखवाली कर रही है. लेकिन हाथी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है. पुलिस लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है, हालांकि कुछ लोग पुलिस की बात नहीं सुन रहे हैं. यह हाथी शनिवार को अनुगूल वनांचल के तालचेर फॉरेस्ट रेंज के बअंरपाल इलाके में था, लेकिन रविवार का वह अनुगूल शहर में घुस गया. इसकी खबर मिलते ही स्थानीय विधायक प्रताप चंद्र प्रधान मौके पर पहुंचे और हाथी को शहर से सुरक्षित बाहर निकालने के तरीके पर बातचीत की. वन विभाग के कर्मचारी पूरे दिन हाथी की रखवाली करते रहे. सूरज डूबने के बाद हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कदम उठाये जाने की सूचना है.
अनुगूल जिला मुख्य अस्पताल में कराया गया है भर्ती
इसी बीच इस हाथी के हमले में अनुगूल रेंज के फॉरेस्टर रंजन प्रधान घायल हो गये हैं. यह घटना रविवार की सुबह अनुगूल शहर में घुसे एक हाथी को भगाते समय हुई. घायल फॉरेस्टर रंजन को अनुगूल के जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसकी सूचना मिलने से अनुगूल के डीएफओ नीतिश कुमार ने अस्पताल पहुंच घायल फॉरेस्टर का हाल जाना.
बंडामुंडा : घर में निकला 5 फीट लंबा कोबरा, जंगल में छोड़ा
कपाटमुंडा पंचायत के कूदेरबहाल गांव के एक घर में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब अचानक जहरीला कोबरा सांप दिखायी दिया. सांप को देखते ही परिवार के सदस्यों में दहशत फैल गयी और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गये. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत स्नेक कैचर अरविंद कुमार को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही अरविंद मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली. पकड़ा गया सांप स्पेक्टेकल कोबरा (कोबरा कुर्थिया) प्रजाति का था, जिसकी लंबाई करीब पांच फीट बतायी जा रही है. रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से मुंडाझोर जंगल में छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










