Bhubaneswar News: मुख्यमंत्री ने क्योंझर में 1,330 करोड़ रु की परियोजनाओं की शुरुआत की

Published by :BIPIN KUMAR YADAV
Published at :30 Apr 2026 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
Bhubaneswar News: मुख्यमंत्री ने क्योंझर में 1,330 करोड़ रु की परियोजनाओं की शुरुआत की

Bhubaneswar News: मुख्यमंत्री ने क्योंझर में आमो बस डिपो का उद्घाटन किया और 25 इलेक्ट्रिक बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया.

विज्ञापन

Bhubaneswar News: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को 1,330 करोड़ रुपये की 187 परियोजनाओं की शुरुआत की. 25 उन्नत इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और अपने गृह जिले क्योंझर में 17 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ””अमा बस”” डिपो का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने 251 करोड़ रुपये की लागत वाली 24 पूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया और 705 करोड़ रुपये की लागत वाली 62 नयी परियोजनाओं की आधारशिला रखी. उन्होंने क्योंझर के विकास को गति देने के लिए 101 आगामी परियोजनाओं के लिए 375 करोड़ रुपये के पैकेज की भी घोषणा की.

ई-बस सेवा निम्न और मध्यम वर्ग के लिए साबित होगी मददगार

परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए माझी ने कहा कि इस नयी ई-बस सेवा की सबसे बड़ी खासियत इसका किफायती किराया है, जो महज पांच रुपये से शुरू होता है. यह रोजाना यात्रा करने वाले निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बहुत मददगार साबित होगी. सभी बसें पूरी तरह से एसी बसें हैं और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गयी है. प्रत्येक बस में सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और जीपीएस सिस्टम लगे हैं, ताकि यात्री, विशेषकर महिलाएं सुरक्षित तरीके से यात्रा कर सकें. माझी ने कहा कि यह परियोजना महिला सशक्तीकरण के लिए उत्प्रेरक साबित हुई है. परियोजना के तहत शामिल किए गए 150 लोगों में से 30 महिला गाइड और दो महिला ड्राइवर हैं. पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से यह ई-बस सेवा प्रतिवर्ष लगभग 330 से 390 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में सहायक होगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि भविष्य में इस सेवा का विस्तार राज्य के अन्य शहरों तक किया जाएगा और इसके रखरखाव के लिए लगभग 238 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. यह पहल ओडिशा को ‘ग्रीन मोबिलिटी’ के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी. सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्योंझर ने राज्य के विकास में बहुत योगदान दिया है लेकिन कुछ समय से जिले की उपेक्षा की गयी है.

क्योंझर में विशाल इस्पात संयंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्योंझर जिले में एक विशाल इस्पात संयंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही इसकी आधारशिला रखी जाएगी. उन्होंने अगले 10 वर्षों को ओडिशा के लिए ””संकल्प का दशक”” बताया और इस बात पर जोर दिया कि 2036 तक एक समृद्ध राज्य के निर्माण में क्योंझर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले के 6 लाभार्थियों को कुल 5,75,000 रुपये की सहायता राशि भी वितरित की. कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola