Rourkela News: केंद्र सरकार देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा कराने में फेल, शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा : बीजद

Published by : BIPIN KUMAR YADAV Updated At : 14 May 2026 11:52 PM

विज्ञापन

Rourkela News: नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द करने के खिलाफ बीजद छात्र मोर्चा ने बीपीयूटी गेट के सामने प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Rourkela News: अखिल भारतीय स्तर पर मेडिकल कॉलेजों में दाखिला के लिए नीट-यूजी-2026 परीक्षा तीन मई को देश के 551 शहरों के 5400 केंद्रों पर हुई थी. बाद में इसमें पेपर लीक का पता चलने पर परीक्षा रद्द कर दी गयी. राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक के निर्देश पर बीजू युवा, छात्र जनता दल ने इसके खिलाफ बीजू पटनायक तकनीकी विश्वविद्यालय (बीपीयूटी) के मेन गेट के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया.

लाखों विद्यार्थियों का हौसला बुरी तरह टूटा

छात्र नेताओं ने कहा कि अच्छे दिन और अमृत काल का नारा देने वाली भाजपा सरकार देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा कराने में पूरी तरह फेल रही है, जिससे लाखों विद्यार्थियों का हौसला बुरी तरह टूटा है. केंद्र सरकार को जल्द से जल्द पूरी पारदर्शिता के साथ उक्त परीक्षा दोबारा करानी चाहिए और विद्यार्थियों को इंसाफ दिलाना चाहिए, वरना ओडिशा का पूरा युवा छात्र समाज आने वाले दिनों में छात्रों को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरेगा. इसके लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपनी गलती मानकर खुद इस्तीफा दे देना चाहिए. प्रदर्शन का नेतृत्व राज्य युवा मामलों के अध्यक्ष बाबू खान, राज्य युवा महासचिव सुभाष स्वांई, दुष्मंत राउतराय, हिमांशु पंडा, जिला महिला मोर्चा की नेता संध्या लाकड़ा, जिला युवा अध्यक्ष पिंकू जायसवाल, जिला छात्र अध्यक्ष संजीत छोटराय, विभूति पुहान, सुशांत राउत, काबुली प्रतिहारी, प्रशांत नायक, सोमिया दाश, शितु सामल, शेखर दास, राजा जेना, दीपक बारिक, चिंटू बारिक, वरिष्ठ नेता बीरेन सेनापति, गगन पंडा, जयंत कुमार मिश्रा, प्रशांत सेठी, छवि मोहंती ने किया.

अनुगूल : जिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

नीट परीक्षा का पेपर लीक होने और परीक्षा रद्द किये जाने के विरोध में स्थानीय जिला कांग्रेस भवन से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला. अनुगूल जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार प्रधान के नेतृत्व में बुधवार शाम निकले इस जुलूस में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग की. उनका कहना था कि शिक्षा मंत्री को नीट पेपर लीक मामले में नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए. कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तपन प्रधान, प्रफुल्ल दास, नीलकंठ नाइक, राकेश मिश्रा, विनोद माझी, सुदीप मिश्रा, संजीव मंडोठिया, रश्मि रंजन साहू, प्रशांत बिस्वाल, संजय साहू, मनोज साहू, ए महापात्रा, अलका मोहंती, सुभाष साहू, अभय साहू, संग्राम बेहेरा समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया. इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला भी जलाया गया.

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola