ePaper

Rourkela News: आधुनिक ओडिशा के निर्माण में बीजू बाबू का योगदान अद्वितीय : शारदा नायक

Updated at : 18 Apr 2025 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
Rourkela News: आधुनिक ओडिशा के निर्माण में बीजू बाबू का योगदान अद्वितीय : शारदा नायक

Rourkela News: बीजू बाबू की पुण्यतिथि पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए. विधायक शारदा नायक समेत कई नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

Rourkela News: राउरकेला जिला बीजद कमेटी की ओर से गुरुवार को स्वाधीनता सेनानी व पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की 28वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक की अगुवाई में छेंड के कलिंग विहार स्थित बीजू पटनायक चाैक पर बीजू बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. इसमें राउरकेला बीजद, युवा, महिला व छात्र शाखा के प्रतिनिधि शामिल रहे. इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गगन पंडा की अगुवाई में एक स्मृति सभा आयोजित की गयी.

बीजू बाबू के दिखाये मार्ग पर चलने का किया आह्वान

बतौर मुख्य अतिथि राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक ने बीजू बाबू को एक देशभक्त, क्रांतिकारी और महान स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक ओडिशा का निर्माता बताया. कहा कि आधुनिक ओडिशा के निर्माण में बीजू बाबू का योगदान अद्वितीय है. जहां नेताओं द्वारा धन कमाने के कई उदाहरण हैं, वहीं बीजू बाबू ने अपनी संपत्ति दान कर दी और राजनीति में प्रवेश किया. उनके आदर्शों से प्रेरित होकर हमें आज इस महत्वपूर्ण दिवस पर ओडिशा की प्रगति को आगे बढ़ाने की शपथ लेने की जरूरत है. अभय कुमार दास, बीरेन सेनापति, हरेकृष्ण पाढ़ी, आनंद चंद्र मोहंती, जयंत कुमार मिश्रा, सुदाम दास, एसआर राउत, संतोष कुमार नायक, आलोक बोस, विभूति पुहान, ज्योत्सना नायक, टी सेठी, ममता पंडा ने बीजू बाबू द्वारा किये गये कार्यों पर प्रकाश डालते हुए पटनागढ़ में उनकी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की निंदा की. साथ ही मांग रखी गयी कि सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने चाहिए कि भविष्य में ऐसा जघन्य कृत्य न हो.

शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रह हुआ

बीजद की महिला शाखा ने सरकारी अस्पताल का दौरा किया. इसमें ज्योत्स्ना नायक, आरती चौधरी, सीता प्रधान, सुनंदा नाथ, संध्या लाकड़ा, प्रिया प्रधान, वीणापानी महापात्र, मौसमी सतपथी, पिंकी सुतार, संगीता मिश्रा,ज्योत्सना स्वांई की ओर से मरीजों में फल वितरित किये गये. सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक में बीजू युवा व छात्र इकाई से जुड़े विभूति पुहान, काबुली प्रतिहारी, सुनील बरुआ, बाबू खान, संजीव, बिरंची सामल, सुधांशु सामल, गुडू सोनार, प्रियबत भंज, बाबूलाल रजक, प्रेमानंद बड़ाइक की देखरेख में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इसमें सुशांत दास, बबुली दास, बैलोचन सामल, मोहन डाकुआ, गणेश भुइंया, गोविंदराम अग्रवाल, अक्षय नायक, सुकांत स्वांई, कृष्णा प्रसाद सिंह, रंजन नायक, अक्षय जेना, प्रशांत नायक का सहयोग रहा.

राजगांगपुर : बीजू बाबू की पुण्यतिथि पर लगा शिविर, 64 यूनिट रक्त संग्रह

पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की 28वीं पुण्यतिथि पर राजगांगपुर बीजद की ओर से गुरुवार को अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये. आज सुबह आठ बजे वार्ड नंबर-9 स्थित बीजू पटनायक की मूर्ति पर माल्यार्पण कर बीजद के कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्मरण किया. बाद में सरकारी अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया. कम्युनिटी सेंटर में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ, जिसमें कुल 64 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. बीजद नेता अनिल बरुआ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में नगरपाल माधुरी लुगुन, उप नगरपाल मो इरफान, राजेंद्र लेंका, अमरेश पंडा, जीतू दास समेत ब्लॉक चेयरमेन, ब्लॉक उपाध्यक्ष सहित अनेक पार्षद, ब्लॉक के निर्वाचित प्रतिनिधि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola