Bhubaneswar News: विद्या भारती के 322 विद्यालयों के 99.97 प्रतिशत छात्र- छात्राओं को 10वीं बोर्ड परीक्षा में मिली सफलता

Updated:
विज्ञापन

Bhubaneswar News: ओडिशा दसवीं बोर्ड की परीक्षा में विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी है.

विज्ञापन

Bhubaneswar News: ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसइ, ओडिशा) की ओर से संचालित दसवीं बोर्ड की परीक्षा में विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों के छात्र छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी है. पिछले अनेक वर्षों की तरह 2026 की 10वीं बोर्ड की परीक्षा में विद्या भारती से संबद्ध शिक्षा विकास समिति के कुल 322 विद्यालयों के 99.97 प्रतिशत छात्र- छात्राओं को सफलता मिली है. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के दो छात्र पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहे हैं. शिक्षा विकास समिति ओडिशा द्वारा यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इस बारे में जानकारी दी गयी.

317 सरस्वती शिशु मंदिरों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा

शिक्षा विकास समिति ओडिशा के अध्यक्ष डॉ किशोर मोहंती ने बताया कि राज्य के कुल 322 शिशु विद्या मंदिरों के 15214 छात्र छात्रा दसवीं बोर्ड की परीक्षा में बैठे थे. इसमें से 15,209 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है, जो कि 99.97 प्रतिशत है. 322 में से 317 सरस्वती शिशु मंदिरों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा. इसमें से 15 विद्यालय ऐसे हैं, जिसके सभी छात्र-छात्राओं ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण हुए हैं. डॉ मोहंती ने बताया कि पूरे प्रदेश में 2400 छात्र-छात्राओं ने ए-1 यानी 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने में सफलता पायी है. इन 2400 छात्र-छात्राओं में राज्य के शिशु मंदिरों के कुल 779 छात्र-छात्रएं 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया है.

पार्थ सारथी महांत और आशुतोष नायक ने पूरे राज्य में किया टॉप

डॉ मोहंती ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिरों के 2586 छात्र-छात्राएं ए2, 3674 छात्र छात्राएं बी1 ग्रेड में उत्तीर्ण हुए हैं. इसी तरह 3878 छात्र छात्राएं बी2 ग्रेड में उत्तीर्ण हुए हैं. 2865 छात्र-छात्राओं ने सी ग्रेड में सफलता हासिल की है. उन्होंने बताया कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों के दो छात्रों ने पूरे राज्य में टॉप किया है. इनमें मयूरभंज जिला मुख्यालय बारीपदा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के पार्थ सारथी महांत व बालेश्वर जिले के सोरो स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के आशुतोष नायक ने 600 में से 588 अंक हासिल किया है. उन्होंने इस सफलता के लिए सभी मेधावी छात्र-छात्राओं के परिश्रम, विद्यालयों के आचार्यों तथा अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रदान की है.

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola