एनएच-49 की बदहाली पर विधायक टंकधर त्रिपाठी ने जिलापाल को लिखा पत्र
टौकधर त्रिपाठी। | Prabhat Khabar Network
झारसुगुड़ा विधायक टंकधर त्रिपाठी ने एनएच-49 की जर्जर स्थिति को लेकर जिलाधीश को पत्र लिखा है। भारी वाहनों पर रोक और सड़क मरम्मत की मांग की गई है।
झारसुगुडा | झारसुगुड़ा से गुजरने वाले एनएच -49 के तिहाड़ीपाली से माराकुटा तक सड़क जर्जर है. इसपर झारसुगुड़ा विधायक टंकधर त्रिपाठी ने चिंता व्यक्त की. समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिलाधीश कुणाल मोतीराम चव्हाण को पत्र लिखा है. खत में कहा है कि इस मार्ग से प्रतिदिन रुंगटा एंड संस प्राइवेट लिमेटेड व ओडिशा मैटालिक प्राइवेट लिमिटेड के कच्चे माल और तैयार उत्पादों से लदे सैकड़ों भारी वाहन गुजरते हैं. इन भारी वाहनों के कारण सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं. मार्ग अत्यंत खतरनाक हो गया है.
सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के परिचालन पर लगे रोक
उन्होंने बताया - सुबह के समय भारी वाहनों के संचालन से जाम, धूल, धुएं और ध्वनि प्रदूषण की समस्या उत्पन्न हो रही है. इससे आम नागरिकों, स्कूली विद्यार्थियों, कार्यालय जाने वाले लोगों व स्थानीय निवासियों को परेशानी होती है. विधायक ने मांग की है कि सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक तिहाड़ीपाली–माराकुटा मार्ग पर सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए. केवल रात्रि में इनके आवागमन की अनुमति दी जाए. साथ ही पुलिस, आरटीओ और संबंधित सड़क निर्माण एजेंसी द्वारा आवश्यक यातायात संकेतक लगाकर इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए.
कंपनी के खर्च पर सड़क मरम्मत कराने की मांग
उन्होंने प्रदूषक भुगतान सिद्धांत और सीएसआर के तहत यह भी मांग की है कि चूंकि इन कंपनियों के भारी वाहनों से सड़क क्षतिग्रस्त हुई है. इसलिए रुंगटा एंड संस प्राईवेट ली. व ओडिशा मैटालिक प्राइवेट लिमिटेड से उनके पूरे खर्च पर पूरी सड़क की मरम्मत और पुनर्निर्माण कराएं.विधायक ने जिलाधीश से इन सभी मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










