Sambalpur News: ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा 1914 किलो गांजा जब्त, पांच तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Sambalpur News:  ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा 1914 किलो गांजा जब्त, पांच तस्कर गिरफ्तार

Sambalpur News: बरगढ़ पुलिस ने अंतर-राज्यीय मादक पदार्थ रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक ट्रक से 1914 किलो गांजा बरामद किया है.

विज्ञापन

Sambalpur News: अंतर-राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बरगढ़ पुलिस ने एक ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया और 1914 किलो गांजा जब्त किया है. मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पाटनागढ़ से रायपुर ले जायी जा रही थी गांजे की खेप

पुलिस के अनुसार, पांच मई की देर रात पाइकमाल थाना की सब-इंस्पेक्टर बीना तिर्की और स्टाफ द्वारा झारबंध इलाके में गश्त के दौरान यह सफलता मिली. रात करीब 9:00 बजे एक ट्रक नंबर यूपी-65-बीटी-4318 को शक के आधार पर रोका गया. वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रक के अंदर छिपाकर रखे गये 67 पैकेटों से कुल 1914 किलो गांजा बरामद किया. पूछताछ में आरोपी शंकर नायक ने खुलासा किया कि यह खेप वाल्मिकी नायक और प्रीतम नायक के निर्देश पर पाटनागढ़ की तरफ से रायपुर ले जायी जा रही थी. दोनों पुटुकीडुंगुरी गांव के निवासी हैं.

ट्रक को एस्कॉर्ट कर रहे दो अन्य वाहन भी जब्त

पुलिस ने बताया कि ट्रक को दो गाड़ियां एस्कॉर्ट कर रही थीं. एक कार जिसे कथित तौर पर नरेंद्र पटेल चला रहा था और एक बोलेरो जिसे कथित तौर पर बाल्मिकी नायक चला रहा था. मादक पदार्थ के अलावा पुलिस ने ट्रक, दोनों एस्कॉर्ट वाहन, दो मोबाइल फोन के साथ 730 रुपये नकद भी जब्त किये. मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के हमीरपुर निवासी कल्लू (30), ट्रक ड्राइवर सालदिही के शंकर नायक (28), लोहर्सिंग के भारतराम पटेल (54), पुटुकीडुंगुरी के प्रीतम नायक (56) और बरगढ़ जिले के झारबंध इलाके के कपाटी गांव के भोजराज पटेल (38) के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि इस स्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है. बरगढ़ पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस बनाये रखने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि मादक पदार्थों के व्यापार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

विज्ञापन
Bipin Kumar Yadav

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola