नासिक के पुलिस आयुक्त का आदेश : नमाज के वक्त मस्जिद के 100 मीटर के दायरे में नहीं बजा सकेंगे लाउडस्पीकर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2022 1:43 PM

विज्ञापन

नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के निर्देश देने के पीछे कानून-व्यवस्था को बनाए रखना मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि जिले के सभी धार्मिक स्थलों को 3 मई तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए अनुमति लेने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

नासिक : देश में चल रहे लाउडस्पीकर विवाद के बीच महाराष्ट्र के नासिक में जिला प्रशासन की ओर से नमाज के वक्त मस्जिद के 100 मीटर के दायरे में हनुमान चालीसा और भजन बजाने के लिए अनुमति लेने का निर्देश दिया गया है. नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडेय ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि जिले में अजान से 15 मिनट पहले और अजान के 15 मिनट के अंदर भजन या हनुमान चालीसा बजाने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी. इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि मस्जिद के 100 मीटर के दायरे में हनुमान चालीसा बजाने की अनुमति नहीं होगी.

आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के निर्देश देने के पीछे कानून-व्यवस्था को बनाए रखना मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि जिले के सभी धार्मिक स्थलों को 3 मई तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए अनुमति लेने का निर्देश दिया गया है. पुलिस आयुक्त पांडेय ने कहा कि तीन मई के बाद यदि कोई आदेश का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है, तो ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

महाराष्ट्र का गृह विभाग की उठा सकता है बड़ा कदम

इस बीच, मीडिया की रिपोर्ट्स में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के गृह विभाग की ओर से बड़ा फैसला किया जा सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र के धार्मिक स्थलों पर राज्य पुलिस की अनुमति के बाद ही लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जा सकेगा. बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल इस संबंध में पुलिस महानिदेशक और जिलों के पुलिस आयुक्तों के साथ भी बैठक करेंगे. बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में वे आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर सकते हैं.

Also Read: Aligarh News: प्रशासन ने 21 चौराहों पर लाउडस्पीकर लगाने की नहीं दी अनुमति, तो भाजयुमो ने उठाया यह कदम
आला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे सीएम ठाकरे

सूत्रों के हवाले से मीडिया की रिपोर्ट में यह बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी इस मामले पर पुलिस के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान वे राज्य में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर चर्चा करेंगे. हालांकि, महाराष्ट्र की मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर प्रदर्शन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola