Maharashtra News: एकनाथ शिंदे से मिलने 'वर्षा' पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, शपथग्रहण को लेकर हुई चर्चा!
Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Dec 2024 10:51 PM
Maharashtra News
Maharashtra News: मंगलवार को बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करने के लिए उनके सरकारी आवास वर्षा पहुंचे हैं.
Maharashtra News: महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी जारी है. हालांकि प्रदेश में नया सीएम कौन होगा इसको लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. इस बीच बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात करने पहुंचे है. मंगलवार को फडणवीस कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करने के लिए उनके सरकारी बंगला वर्षा पर पहुंचे हैं.
फडणवीस ने ली सेहत की जानकारी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई. साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे की तबीयत की भी जानकारी ली. कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे आज चेकअप के लिए अस्पताल गए थे. ठाणे के एक अस्पताल में उन्होंने अपना स्वास्थ्य जांच कराया. बता दें, शिंदे की तबीयत खराब होने के कारण मुंबई में होनेवाली महायुति की बैठक को स्थगित करना पड़ा था.
नाराज नहीं है शिंदे- भारतशेत गोगावले
महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फड़णवीस की मुलाकात पर शिवसेना नेता भरतशेत गोगावले ने कहा है कि ‘देवेंद्र फड़नवीस एकनाथ शिंदे की खराब सेहत के बारे में जानने के लिए उनसे मिलने आए थे.’ यह पूछे जाने पर कि क्या एकनाथ शिंदे शपथ लेंगे, इसपर उन्होंने कहा कि फैसला होने के बाद एकनाथ शिंदे शपथ लेंगे. भारतशेत गोगावले ने यह भी कहा कि शिंदे खराब स्वास्थ्य के कारण पहले नहीं मिले, वो नाराज नहीं हैं. उनकी पीएम मोदी मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक हुई है और कल भी बैठक हो सकती है’.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










