Maharashtra Election: बेरोजगार युवाओं को 4000, महिलाओं को 3000 रुपये प्रति माह, कांग्रेस की ये है 5 गारंटी
rahul gandhi
Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने 5 गारंटी की घोषणा बुधवार को की. जिसमें युवाओं, महिलाओं और किसानों को बड़ी सौगात देने का वादा किया गया है.
Maharashtra Election: कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए 5 गारंटी की जो घोषणा की है, उसमें महिलाओं को 3000 रुपये प्रति माह और महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं और लड़कियों के लिए मुफ्त बस यात्रा. किसानों को 3 लाख रुपये तक का कर्ज माफ और नियमित ऋण चुकाने पर 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि. जातिवार जनगणना कराने का वादा. 50 प्रतिशत आरक्षण सीमा हटाने का वादा. 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त दवाइयां. बेरोजगार युवाओं को 4000 रुपये प्रति माह तक की सहायता.
विचारधारा की लड़ाई : राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी और मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा, ये लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है. एक तरफ बीजेपी, आरएसएस है और दूसरी तरफ इंडिया अलायंस है. एक तरफ अंबेडकर का एकता, समानता, प्रेम और सम्मान का संविधान है और दूसरी तरफ बीजेपी और आरएसएस के लोग इस संविधान को नष्ट करना चाहते हैं, वो खुलकर नहीं कह सकते. अगर वो खुलकर कहेंगे तो उन्हें पता है कि इसका नतीजा क्या होगा, पूरा देश उनके खिलाफ खड़ा हो जाएगा. वो चुनाव आयोग पर दबाव डालते हैं, सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग का इस्तेमाल करके सरकार गिराते हैं. आपको याद रखना चाहिए कि पिछली महाराष्ट्र सरकार, आपकी सरकार को चोरी करके और पैसे देकर हटाया गया था. राहुल गांधी ने मुंबई में रैली को संबोधित करते हुए कहा, बीजेपी शासन के दौरान महंगाई बढ़ी, मोदी की नीतियों से बेरोजगारी बढ़ी.
Also Read: Union Cabinet Meeting: मोदी सरकार ने विद्यालक्ष्मी योजना को दी मंजूरी, जानें क्या होगा लाभ
शरद पवार ने किसानों को लेकर बड़ी घोषणा की
महाविकास अघाडी के सहयोगी दल के नेता शरद पवार ने कहा, महाराष्ट्र में एमवीए के चुनाव जीतने के बाद कृषि समृद्धि योजना के तहत तीन लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ किए जाएंगे. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, महाराष्ट्र में सत्ता में आने के बाद एमवीए सरकार राज्य के प्रत्येक बेरोजगार युवा को 4,000 रुपये प्रति माह देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










