'वही होता है जो मंजूर-ए-मोदी और शाह होता है', स्पीकर के फैसले पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 10 Jan 2024 8:37 PM

विज्ञापन

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने स्पीकर के फैसले पर कहा, आज जो स्पीकर का आदेश आया है वह लोकतंत्र की हत्या है और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी अपमान है. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा था कि राज्यपाल ने अपने पद का दुरुपयोग किया है और गलत फैसला लिया है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा. विधायकों की अयोग्यता मामले में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने अपना फैसला सुनाया. उन्होंने उद्धव ठाकरे गुट को झटका देते हुए एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना करार दिया. इससे पहले चुनाव आयोग ने भी यही फैसला माना था. बहरहाल स्पीकर के फैसले के बाद शिंदे गुट में जश्न का माहौल है, तो उद्धव गुट में नाराजगी दिख रही है. तो आइये फैसले पर किसने क्या कहा, इसपर एक नजर डालें.

स्पीकर का फैसला लोकतंत्र की हत्या और सुप्रीम कोर्ट का अपमान : उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने स्पीकर के फैसले पर कहा, आज जो स्पीकर का आदेश आया है वह लोकतंत्र की हत्या है और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी अपमान है. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा था कि राज्यपाल ने अपने पद का दुरुपयोग किया है और गलत फैसला लिया है. हम ये लड़ाई आगे लड़ेंगे और हमें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है.

संजय राउत ने फैसले को बताया मैच फिक्सिंग

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष द्वारा शिंदे गुट को असली शिव सेना बताए जाने पर शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, आज का फैसला कोई न्याय नहीं है ये एक षड्यंत्र है, हम सुप्रीम कोर्ट जरूर जाएंगे. हमारी लड़ाई न्यायालय में जारी रहेगी. राउत ने फैसले को मैच फिक्सिंग बताया.

Also Read: Shinde vs Uddhav: उद्धव गुट के पास आगे क्या है रास्ता? स्पीकर के फैसले को संजय राउत ने बताया मैच फिक्सिंग

वही होता है जो मंजूर-ए-नरेंद्र मोदी और अमित शाह होता है : प्रियंका चतुवेर्दी

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने कहा, मैं बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं हूं. हमने सुना था ‘वही होता है जो मंजूर-ए-खुदा’ होता है’…2014 के बाद एक नई परंपरा शुरू हुई है ‘वही होता है जो मंजूर-ए-नरेंद्र मोदी और अमित शाह होता है’. यही हम महाराष्ट्र में होते हुए देख रहे हैं…जिस चीज़ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘अवैध’ और ‘असंवैधानिक’ कहा था, उसे वैध करने का काम हो रहा है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है.

फैसले से लोकतंत्र मजबूत होगा: दीपक केसरकर

महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना (शिंदे गुट) नेता दीपक केसरकर ने कहा, इस फैसले से लोकतंत्र मजबूत होगा. इस फैसले की सच्चाई यह है कि पार्टी में भी लोकतंत्र होना चाहिए. यह निर्णय बिल्कुल सही निर्णय है.

Also Read: Maharashtra Politics: शिंदे बने रहेंगे सीएम, उद्धव को मिली हार, जानें स्पीकर नार्वेकर के फैसले की 10 बड़ी बात

शरद पवार को उद्धव गुट को सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलने की है उम्मीद

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष द्वारा शिंदे गुट को असली शिवसेना बताए जाने पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, इस फैसले के बाद अब उद्धव को सुप्रीम कोर्ट जाना होगा. उन्हें सुप्रीम कोर्ट में न्याय मिलने की उम्मीद है. अंबादास दानवे ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और इस फैसले को चुनौती देंगे.

फैसला नियम और कानून के मुताबिक: अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने जो फैसला दिया है ये फैसला नियम और कानून के मुताबिक है. 2/3 बहुमत के माध्यम से एकनाथ शिंदे के पास 37 MLA हैं इसलिए चुनाव आयोग ने भी शिंदे की शिवसेना को असली गुट माना. उद्धव ठाकरे को बहुत झटका लगा है.

Also Read: Maharashtra: उद्धव गुट को तगड़ा झटका, एकनाथ शिंदे बने रहेंगे सीएम, अयोग्यता मामले में स्पीकर ने सुनाया फैसला

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola