Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी सुपुर्द-ए-खाक, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Updated:
विज्ञापन
Baba Siddique

Baba Siddique

Baba Siddique Murder: एनसीपी (अजित पवार) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी को रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई.

विज्ञापन

Baba Siddique Murder: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी सुपुर्द-ए-खाक हुए. रविवार की रात करीब 9 बजे उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. इससे पहले बांद्रा में बाबा सिद्दीकी के घर के बाहर नमाज-ए-जनाजा अदा की गई.

मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में सिद्दीकी सुपुर्द-ए-खाक

एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी को मरीन लाइंस इलाके में बड़ा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. अंतिम विदाई से पहले बड़ा कब्रिस्तान में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. बाबा को आखिरी विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे थे.

बाबा सिद्दीकी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और अजित पवार

बाबा सिद्दीकी के अंतिम संस्कार में कई राजनेता भी शामिल हुए. जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी चीफ अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल सहित अन्य नेता मौजूद रहे.

Also Read: Baba Siddique Murder Case: मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता, चौथे आरोपी की हुई पहचान

शनिवार को देर रात बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर की गई हत्या

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी (66) को मुंबई में बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके विधायक पुत्र जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर शनिवार रात को तीन लोगों ने गोली मार दी थी. उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

बिश्नोई गिरोह के सदस्य ने सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है. लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली.

Also Read: बिश्नोई गैंग क्यों है सलमान खान से नाराज, लाॅरेंस क्यों बना जान का दुश्मन?

बाबा की हत्या मामले में दो की गिरफ्तारी, दो की तलाश जारी

बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है. दो आरोपी, जिसे गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान हरियाणा निवासी आरोपी गुरमेल सिंह और उत्तर प्रदेश के निवासी धर्मराज कश्यप के रूप में हुई. तीसरे आरोपी की पहचान शिवा गौतम और चौथे की पहचान मोहम्मद जीशान अख्तर के रूप में हुई. आरोपी गुरमेल सिंह को कोर्ट ने 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया, जबकि खुद को नाबालिग बताने वाले आरोपी धर्मराज कश्यप का टेस्ट कराया जाएगा, उसके बाद उसके हिरासत को लेकर फैसला किया जाएगा.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola