कैलाश विजयवर्गीय के करीबी मोनू कल्याणे की इंदौर में गोली मारकर हत्या

MP News : मोनू कल्याणे की इंदौर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वे प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी बताए जा रहे हैं. पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.
MP News : मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना रविवार सुबह तीन बजे के करीब की बताई जा रही है. बीजेपी नेता की पहचान मोनू कल्याणे के रूप में हुई है जो प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी थे. कल्याणे भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी थे. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. हत्या की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के बीजेपी नेता कल्याणे के घर पहुंचे.
जानकारी के अनुसार, मोनू कल्याणे रैली की तैयारियों के लिए बैनर पोस्टर्स के काम में लगे हुए थे. वह पोस्टर्स लगवाकर लौट रहे थे. जब तड़के तीन बजे कल्याणे चिमनबाग चौराहे पर पहुंचे तो अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी. गोली लगने से घायल कल्याणे को उनके दोस्त तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
Read Also : MP News : इंदौर के अस्पताल के आईसीयू में आग, धुआं भरने के बाद तोड़े गए कांच, जानें पूरा मामला
हत्या के पीछे आपसी विवाद
बीजेपी नेता मोनू कल्याणे को गोली मारने के आरोपी चिमनबाग इलाके के ही बताए जा रहे हैं. हत्या के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आ रही है. हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. फिलहाल इलाके में तनाव न हो इसके लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










