MP Cabinet Expansion:शिवराज सरकार का कैबिनेट विस्तार, तीन मंत्रियों ने ली शपथ, क्षेत्रिय समीकरण साधने की कोशिश

Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Aug 2023 11:23 AM

विज्ञापन

MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश सरकार में तीन विधायकों को मंत्री पद की शपथ ली. राजेंद्र शुक्ला, गौरीशंकर बिसेन और राहुल लोधी ने मंत्री पद की शपथ ली. राजेंद्र शुक्ला और गौरीशंकर बिसेन ने कैबिनेट मंत्री के रूप में वहीं राहुल लोधी ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है.

विज्ञापन

MP Cabinet Expansion: मध्यप्रदेश से बड़ी खबर है. विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है. शिवराज सरकार ने मंत्रिमंडल में नये मंत्रियों को शामिल किया है. जिन विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है उनमें गौरीशंकर बिसेन,राजेंद्र शुक्ल और राहुल लोधी शामिल है. तीनों नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल भवन में शपथ ली. बालाघाट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक गौरीशंकर बिसेन, रीवा से विधायक राजेंद्र शुक्ला और खरगापुर से विधायक राहुल लोधी ने राजभवन में सीएम शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगू भाई पटेल की उपस्थिति में मध्य प्रदेश कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ ली.

बता दें, राहुल लोधी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे भी हैं. वो टीकमगढ़ के खरगापुर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए हैं. इसके साथ ही चौहान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में अब 34 सदस्य हो गए हैं. राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने सुबह करीब नौ बजे राजभवन में तीन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. पूर्व मंत्री, ब्राह्मण नेता और विंध्य क्षेत्र के रीवा से चार बार विधायक राजेंद्र शुक्ला, महाकोशल क्षेत्र के बालाघाट से सात बार विधायक एवं मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन और बुंदेलखंड क्षेत्र में टीकमगढ़ जिले के खरगापुर से विधायक राहुल लोधी ने मंत्री पद की शपथ ली.

क्या मिला प्रभार
राजेंद्र शुक्ला और गौरीशंकर बिसेन ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, वहीं राहुल लोधी ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है. उन्हें अभी तक विभागों का आवंटन नहीं किया गया है. गौरतलब है कि बिसेन और लोधी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से हैं, जो मध्य प्रदेश की आबादी का 45 फीसदी से अधिक है. शुक्ला के शामिल होने से विंध क्षेत्र से मंत्रियों की संख्या चार हो जाएगी जबकि बिसेन के आने से महाकौशल इलाके से दो साथ ही लोधी के शामिल होने से बुंदेलखंड से मंत्रियों की संख्या पांच हो जाएगी. बता दें, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के छोटे भाई जालम सिंह और बीजेपी एससी मोर्चा के अध्यक्ष लालसिंह आर्य के नाम पर भी चर्चा थे लेकिन वे कैबिनेट में जगह नहीं बना सके. मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ भाजपा ने तीन महीने से भी कम समय में होने वाले चुनावों से पहले मध्य प्रदेश में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण को संतुलित करने की कोशिश की है.

प्रदेश का विकास और जनता का कल्याण होगी प्राथमिकता- बिसेन

मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने शपथ लेने के बाद कहा है कि हमारी प्राथमिकता प्रदेश का विकास और जनता का कल्याण होगी. बता दें, गौरीशंकर बिसेन अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं. सबसे बड़ी बात की महाकौशल क्षेत्र में साख बेहद मजबूत है. ऐसे में प्रदेश की बीजेपी सरकार  आगामी चुनाव को देखते हुए जातीय और क्षेत्रीय समीकरण को संतुलित करने की कोशिश कर रही है.


Also Read: Madurai Train Fire: तमिलनाडु के मदुरै में बड़ा ट्रेन हादसा, कई बोगियों में लगी आग, 10 लोगों की मौत

इसी साल होने है मध्य प्रदेश में चुनाव
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव इसी साल होने हैं. आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से 17 अगस्त को मध्य प्रदेश के 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गयी थी. बता दें, मध्य प्रदेश के कुल 230 सीटों के लिए इस साल के अंत में चुनाव होने है.वहीं ,बीजेपी ने अपनी पहली सूची में 14 ऐसे लोगों को फिर से मौका दिया है जो पिछली बार चुनाव नहीं जीत सके थे. इनमें तीन पूर्व मंत्री भी शामिल हैं.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola