Madurai Train Fire: तमिलनाडु में बड़ा ट्रेन हादसा, बोगियों में लगी आग, 10 लोगों की मौत
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Aug 2023 11:46 AM
Madurai Train Fire: तमिलनाडु के मदुरै में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर आ रही है. ट्रेन के कई कोच में आग लगी है. ट्रेन लखनऊ से मदुरै जा रही थी. वहीं, हादसे को लेकर जिला कलेक्टर ने कहा कि ट्रेन में गैस स्टोव जलाने के दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया.
Madurai Train Fire: तमिलनाडु के मदुरै में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर आ रही है. ट्रेन के कई कोच में आग लगी है. हादसे में 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है. हादसा पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में आज यानी शनिवार सुबह करीब 5 बजे मदुरई यार्ड में हुआ. वहीं हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है और अन्य डिब्बों को कोई नुकसान नहीं हुआ है. दक्षिणी रेलवे के मुताबिक, यात्रियों ने कथित तौर पर गैस सिलेंडर को रखा था जिसके कारण आग लगी. ट्रेन लखनऊ से मदुरै जा रही थी.
Madurai Train Fire: हादसे में 10 लोगों की मौत
मदुरै जिला कलेक्टर एमएस संगीता ने हादसे को लेकर कहा कि आज यानी शनिवार को सुबह साढ़े 5 बजे मदुरै रेलवे स्टेशन पर रुके हुए कोच में आग लगने की घटना हुई. उन्होंने काह कि वे तीर्थयात्री थे और उत्तर प्रदेश से यात्रा कर रहे थे. आज सुबह जब उन्होंने कॉफी बनाने की कोशिश की और गैस स्टोव जलाने की कोशिश की, इसी दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया. उन्होंने कहा कि हादसे से 55 लोगों को बचाया गया है और अब तक, हमने 10 शव निकाले हैं…राहत और बचाव अभियान जारी है. वहीं दक्षिणी रेलवे की ओर से तमिलनाडु ट्रेन में आग हादसे में मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है.
#WATCH | Tamil Nadu: "Today early morning at 5:30 am there was a fire accident in the coach which was halted here at Madurai railway station…They were pilgrims & were travelling from Uttar Pradesh. This morning when they tried to make coffee & tried to lit the gas stove, there… https://t.co/MgXuD4CDir pic.twitter.com/iDDBOmjIDX
— ANI (@ANI) August 26, 2023
लखनऊ से मदुरै जा रही थी ट्रेन
दक्षिणी रेलवे के मुताबिक जिस डिब्बे में आग लगी, वह एक प्राइवेट पार्टी कोच था और उसमें सवार यात्री उत्तर प्रदेश के लखनऊ से मदुरै पहुंचे थे. अधिकारियों ने बताया कि हादसे में डिब्बे में सवार 10 यात्रियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग बुझाने की कोशिशों में जुटे रेल कर्मियों के अलावा पुलिस, दमकल और बचाव कर्मियों ने डिब्बे से शवों को बाहर निकाला. दक्षिणी रेलवे ने एक विज्ञप्ति में बताया कि आग लगने की घटना शनिवार तड़के पांच बजकर 15 मिनट पर हुई और मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने सुबह सात बजकर 15 मिनट पर लपटों पर काबू पा लिया.
प्राइवेट कोच में लगी आग
दक्षिण रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, यह एक प्राइवेट पार्टी कोच था, जिसे 25 अगस्त को नागरकोविल जंक्शन पर ट्रेन संख्या 16730 (पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस) में जोड़ा गया था. डिब्बे को अलग कर मदुरै रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया गया था. इस डिब्बे में यात्री अवैध रूप से गैस सिलेंडर लेकर आए थे और इसी वजह से आग लगी. आग लगने की भनक मिलने पर कई यात्री कोच से बाहर निकल गए. कुछ यात्री प्लेटफार्म पर ही उतर गए. विज्ञप्ति के अनुसार, डिब्बे में सवार यात्रियों ने 17 अगस्त को लखनऊ से यात्रा शुरू की थी. उनका 27 अगस्त को चेन्नई जाने का कार्यक्रम था. चेन्नई से वे लखनऊ लौटने वाले थे.
बिखरे सामानों में मिले कच्चे खाद्य पदार्थ
घटनास्थल पर बिखरे हुए सामान में एक सिलेंडर और आलू की एक बोरी मिली है, जिससे पता चलता है कि डिब्बे में खाना पकाया जा रहा था. कोई भी व्यक्ति आईआरसीटीसी के पोर्टल का उपयोग करके प्राइवेट पार्टी कोच बुक कर सकता है, लेकिन उसे डिब्बे में गैस सिलेंडर या कोई ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं होती है.विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोच का इस्तेमाल केवल यात्रा उद्देश्य के लिए किया जा सकता है.
भाषा इनपुट से साभार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










