ePaper

Madhya Pradesh by Election 2020 : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस को सत्ता से प्यार है जनता से नहीं

Updated at : 28 Oct 2020 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
Madhya Pradesh by Election 2020 :  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस को सत्ता से प्यार है जनता से नहीं

Madhya Pradesh by Election 2020 : मध्य प्रदेश उप चुनाव में जुबानी जंग तेज हो गयी है. ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) लगातार कांग्रेस (Congress) और कमलनाथ (Kamal Nath) पर हमलावर हो रहे हैं. कमलनाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कमलनाथ की सरकार भ्रष्टाचार की सरकार थी. उन्होंने वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया. इस बारे में मुझसे मत पूछिए, आप मध्य प्रदेश के लोगों से पूछ सकते हैं. कांग्रेस ने प्रदेश में जनता से किए गए वादों की पूरी अवहेलना थी.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश उप चुनाव में जुबानी जंग तेज हो गयी है. ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार कांग्रेस और कमलनाथ पर हमलावर हो रहे हैं. कमलनाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कमलनाथ की सरकार भ्रष्टाचार की सरकार थी. उन्होंने वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया. इस बारे में मुझसे मत पूछिए, आप मध्य प्रदेश के लोगों से पूछ सकते हैं. कांग्रेस ने प्रदेश में जनता से किए गए वादों की पूरी अवहेलना थी.

बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस के हाथ से सत्ता चली गयी है इसलिए अनाप-शनाप आरोप लगा रही है. क्योंकि कांग्रेस को सिर्फ सत्ता से प्यार है. मध्य प्रदेश की जनता से कांग्रेस को प्यार नहीं है. अभी कमलनाथ अब प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं, लेकिन सीएम के रूप में वह एक भी जिले का दौरा नहीं किया. उस समय, पैसे की एकमात्र चिंता थी, अब वे सत्ता चाहते हैं कि वे वोट चाहते हैं.

इमरती देवी पर कांग्रेस नेता कमनलनाथ द्वारा किये गये विवादास्पद टिप्पणी को लेकर सिंधिया ने कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ उनका नाम कैसे भूल सकत हैं जो उनकी मंत्रिमंडल में थी. सिर्फ इसलिए क्योंकि वो एक महिला है, एक दलित है. क्या यह उनकी और कांग्रेस की महिलाओं के बारे में सोच है? वह अहंकार से भरा है, और लोग इसे तोड़ देंगे. इस पर अपना बचाव करते हुए कमलनाथ ने कहा था कि वह इमरती देवी का नाम भूल गये थे.

Also Read: Madhya Pradesh by Election 2020 : सिंधिया को कांग्रेस द्वारा गद्दार कहने के मामले पर सचिन की सफाई, हर कोई अपनी पार्टी चुनने के लिए स्वतंत्र

इसके बाद उन्होंने कहा कि मेरी विचार प्रक्रिया स्पष्ट है, मैंने राजनीति की नहीं, सार्वजनिक सेवा का रास्ता चुना है. 20 साल हो गए हैं और मैं लोगों की सेवा करने के लिए दृढ़ हूं. मुझे किसी पद पर दिलचस्पी नहीं है, केवल विकास के लिए काम करना चाहता हूं.

इससे पहले गोहद डबरा और पोहरी में जनसभाओं को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कमलनाथ पर कड़ा प्रहार किया था. उन्होंने कहा कि कमलनाथ और कांग्रेस के लोग उन्हें और उनके समर्थक विधायकों को गद्दार कहते फिर रहे हैं. इसके बाद उन्होंने कहा कि गद्दार तो कमलनाथ है क्योंकि जो विकास का वादा कर वो सत्ता में आये थे, किसानों के कर्जमाफी की घोषणा की थी, पर सब वादा खिलाफी थी.

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola