Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में चार चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, साढ़े पांच करोड़ से ज्यादा वोटर तय करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत

Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Mar 2024 6:25 PM

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 | PTI

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा का चुनाव चार चरणों में पूरा हो रहा है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने आज यानी मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए चुनाव को लेकर कई जानकारी साझा की.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही पूरे देश में चुनावी तैयारी जोर-शोर से हो रही है. पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि 18वीं लोकसभा चुनाव सात चरणों में पूरा होगा. पहले फेज का चुनाव  19 अप्रैल को होगा वहीं सातवें चरण का चुनाव 1 जून होगा. वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी. मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव चार चरणों में हो रहा है. मध्य प्रदेश में चार चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मीडिया से बात करते हुए राज्य में कुल वोटरों की संख्या, लोकसभा चुनाव के लिए पोलिंग बूथ की संख्या जैसी कई बातों की जानकारी दी.

चार चरणों में होगा मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव

राज्य में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को 6 सीटों के लिए है.  दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को 6 सीटों के लिए है. तीसरे चरण का मतदान 7 मई को 8 सीटों के लिए है. आखिरी और चौथा चरण 13 मई को 8 सीटों पर है. उन्होंने कहा कि राज्य में 18 से 19 साल के वोटरों की संख्या 16,49,641 है. जबकि 85 साल से ज्यादा उम्र वालों और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग वोटरों को घर पर वोटिंग की सुविधा मिलेगी .

मध्य प्रदेश में कितने वोटर

कुल मतदाताओं की संख्या- 5 करोड़ 64 लाख 76 हजार 1 सौ 10 है
पुरुष मतदाताओं की संख्या- 2 करोड़ 90 लाख है
महिला मतदाताओं की संख्या- 2 करोड़ 74 लाख
थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या- 1 हजार 2 सौ 28
18 से 19 साल के वोटरों की संख्या-
सेना के जवान जो प्रदेश से बाहर है उनकी संख्या 74 हजार से ज्यादा है
ओवरसीज मतदाताओं की संख्या  1 सौ 18
85 साल से ज्यादा उम्र वाले मतदाताओं की संख्या- 2 लाख 89 हजार 5 सौ 3
दिव्यांग मतदाताओं की संख्या- 5 लाख 79 हजार 1 सौ 30

चार चरणों में कब होंगे चुनाव

मध्य प्रदेश में पहले चरण के तहत 19 अप्रैल के मतदान होंगे. पहले चरण में  बालाघाट, सीधी, जबलपुर, मंडला, शहडोल, छिंदवाड़ा में चुनाव होंगे.

दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होगा, इसमें टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल में चुनाव होंगे.

तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होगा. इसमें मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ में वोट
 डाले जाएंगे.

चौथे चरण का चुनाव 13 मई को होगा इसमें- देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा में चुनाव होंगे.

पढ़ें और खबरेंः

CP Radhakrishnan: झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को तेलंगाना और पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जताया आभार

CAA: अधिसूचना पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, सीएए के खिलाफ दायर याचिकाओं पर नौ अप्रैल को होगी सुनवाई

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola