Lok Sabha Election 2024: 'मैं रमेश को नहीं भूल सकता…', तमिलनाडु में भाषण के बीच भावुक हुए पीएम मोदी, छलका दर्द
Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Mar 2024 5:02 PM
Lok Sabha Election 2024 | PTI
Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी दक्षिण भारत की यात्रा पर हैं. मंगलवार को उन्होंने तमिनलाडु के सेलम एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी बीजेपी के दिवंगत बीजेपी नेता एन रमेश को याद कर भावुक हो गये. पीएम मोदी ने I.N.D.I.A अलाइंस पर भी जमकर हमला बोला.
Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के सेलम में एक जनसभा को संबोधित करते-करते कुछ देर के लिए भावुक हो गये. उन्होंने अपने भाषण को बीच में ही कुछ देर के लिए रोक दिया. जिस समय पीएम मोदी भाषण दे रहे थे उस वक्त उन्होंने दिवंगत बीजेपी नेता एन लक्ष्मण को याद किया. 10 साल पहले बीजेपी नेता एन लक्ष्मण की हत्या कर दी गई थी. पीएम मोदी उन्हें याद कर भावुक हो गये. इस कुछ समय के लिए उन्होंने अपना भाषण रोक दिया. पीएम मोदी ने जब फिर से बोलना शुरू किया तो उन्होंने पार्टी के लिए रमेश के योगदान को याद किया.
मैं ऑडिटर रमेश को नहीं भूल सकता- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने मंच से कहा कि ‘मैं ऑडिटर रमेश को नहीं भूल सकता’. उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से आज रमेश हमारे बीच नहीं हैं. लेकिन उन्होंने पार्टी के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की है और वह एक अच्छे वक्ता भी थे. पीएम मोदी ने बताया कि लेकिन उनकी हत्या कर दी गई. आज मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. गौरतलब है कि तमिलनाडु के सेलम से ताल्लुक रखने वाले रमेश पार्टी की राज्य इकाई के महासचिव थे. जुलाई 2013 में उनकी उनके घर में हत्या कर दी गई थी. वहीं पीएम मोदी ने दिवंगत लक्ष्मण को भी याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
I.N.D.I.A गठबंधन पर हमला
वहीं, तमिलनाडु के सेलम में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर जोरदार हमला किया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शक्ति वाले बयान पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ने इसे नष्ट करने की घोषणा कर अपने बुरे इरादे जाहिर कर दिए हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और डीएमके बार-बार हिंदुत्व का अपमान करते हैं, लेकिन किसी अन्य धर्म को निशाना नहीं बनाते. उन्होंने कहा कि ये जानबूझकर हिंदू आस्था का अपमान करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे बयान ये बहुत सोच विचार के बाद देते हैं. पीएम मोदी ने कांग्रेस और डीएमके को एक ही सिक्के के दो पहलू कहा.
दक्षिण के राज्यों पर फोकस कर रही बीजेपी
लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 400 बार का नारा दिया है. इसके लिए पार्टी दक्षिण फतह करने की योजना पर काम कर रही है. खुद पीएम मोदी दक्षिण भारत की यात्रा पर हैं. तमिलनाडु पर बीजेपी ने खास फोकस किया है. तमिलनाडु की लगातार यात्रा भी यह इशारा कर रही है कि बीजेपी अपने 400 पार वाले नारे को यर्थात करने के लिए दक्षिण भारत में ज्यादा सीट जीतने की जुगत में है.
पढ़ें और खबरेंः
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










