Kamal Nath: कमल नाथ के बेटे नकुल ने सीएम मोहन यादव का क्यों किया स्वागत? 1500 कांग्रेसी बीजेपी में शामिल

Updated:
विज्ञापन
Kamal Nath: कमल नाथ के बेटे नकुल ने सीएम मोहन यादव का क्यों किया स्वागत? 1500 कांग्रेसी बीजेपी में शामिल

कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ के अगले राजनीतिक कदम पर संशय के बीच, उनके गढ़ छिंदवाड़ा जिले से पार्टी के कई नेता बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गये.

विज्ञापन

Kamal Nath: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच उनके बेटे नकुल नाथ ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का स्वागत किया और बीजेपी की प्रशंसा भी की. मध्य प्रदेश कांग्रेस को इस बीच तगड़ा झटका भी लगा, जब 1500 नेता एक साथ बीजेपी में शामिल हुए.

Kamal Nath के गढ़ छिंदवाड़ा से कई कांग्रेसी बीजेपी में शामिल

कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ के अगले राजनीतिक कदम पर संशय के बीच, उनके गढ़ छिंदवाड़ा जिले से पार्टी के कई नेता बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गये. बीजेपी में उनका स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कई लोग चिंतित महसूस कर रहे हैं और वे आने वाले दिनों में बीजेपी में शामिल होंगे. यादव की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेसियों में प्रदेश कांग्रेस महासचिव उज्ज्वल सिंह चौहान, पार्षद, सरपंच, जनपद सदस्य और कार्यकर्ता शामिल थे.

नकुल नाथ ने सीएम मोहन यादव का किया स्वागत

कांग्रेसी नेताओं को बीजेपी में शामिल कराने छिंदवाड़ा पहुंचे सीएम मोहन यादव का स्वागत कमल नाथ के बेटे और सांसद नकुल नाथ ने किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी की तारीफ करते हुए कहा, राज्य की बीजेपी सरकार छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय में सुविधाओं में सुधार करेगी. साथ ही राज्य के किसानों की मदद करेगी.

नकुल नाथ ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

Kamal Nath के बेटे नकुल नाथ ने बीजेपी की तारीफ के साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगाए. नकुल कमल नाथ ने सीएम मोहन यादव के छिंदवाड़ा पहुंचने से पहले ट्वीट किया था और लिखा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मेरे संसदीय क्षेत्र छिंगवाड़ा आ रहे है, मैं छिंगवाड़ा की जनता की ओर से आपका स्वागत करता हूं और आपसे निवेदन करता हूं कि आप छिंगवाड़ा मेडिकल कॉलेज जाकर कार्य की गति देखे, जो कॉलेज आज से लगभग 3 वर्ष पूर्व बनकर तैयार हो जाना था, भाजपा सरकार ने उसका फंड रोककर न सिर्फ हॉस्पिटल का कार्य रोका बल्कि हजारों लोगों को बेहतर उपचार से वंचित रखा. आपसे मेरा निवेदन है, अस्पताल का कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने एवं कटे हुए बजट को पुनः स्वीकृत करें . इसके साथ ही छिंगवाड़ा यूनिवर्सिटी में भी व्यवस्थाओं का अभाव है, जिससे छात्र परेशान है एवं जिले के अनेकों किसानों ने अतिवृष्टि से अपनी फसल खोई है. आप जल्द से जल्द इन महत्वपूर्ण मांगों पर अमल करेंगें ऐसी अपेक्षा करता हूं.
पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता के बीजेपी में शामिल होने पर बोली कांग्रेस- पार्टी भगोड़ों से प्रभावित नहीं होती
कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भगोड़ों से प्रभावित नहीं होती है. कांग्रेस प्रवक्ता आनंद बख्शी ने कहा कि अगर कुछ कार्यकर्ता दूसरी पार्टियों में चले जाते हैं तो पार्टी और संगठन पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

छिंदवाड़ा से नौ बार जीत चुके हैं कमल नाथ

छिंदवाड़ा का प्रतिनिधित्व पूर्व में नौ बार कमल नाथ ने किया है , लेकिन वर्तमान में यह सीट उनके बेटे नकुल नाथ के पास है. यह एकमात्र ऐसा निर्वाचन क्षेत्र है जिसे भाजपा 2019 के चुनावों में कांग्रेस से छीनने में विफल रही. उस चुनाव में भाजपा ने 29 में से 28 सीट जीतकर मध्य प्रदेश में जीत हासिल की.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola