400 जरूरतमंदों के बीच राशन किट का वितरण
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Apr 2020 3:45 AM
नारायणपुर : नारायणपुर के प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव के नेतृत्व में एप्पी के वित्तीय एवं जिला प्रशासन और जीविका समूह के पदाधिकारियों के देखरेख में प्रखंड के 400 जरूरत मंदों के बीच राशन वितरण किया गया. संस्था के ओर से 12.5 किलोग्राम चावल, दो केजी दाल, आधा केजी सरसों तेल, साबुन, हल्दी, नमक, मास्क […]
नारायणपुर : नारायणपुर के प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव के नेतृत्व में एप्पी के वित्तीय एवं जिला प्रशासन और जीविका समूह के पदाधिकारियों के देखरेख में प्रखंड के 400 जरूरत मंदों के बीच राशन वितरण किया गया. संस्था के ओर से 12.5 किलोग्राम चावल, दो केजी दाल, आधा केजी सरसों तेल, साबुन, हल्दी, नमक, मास्क का वितरण किया गया. नारायणपुर के प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव ने कहा कि यह प्रयास सराहनीय है.
वर्तमान में लोगों के काम बंद हैं इसलिये प्रखंड में कई परिवारों का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा कि आये दिन और भी परिवारों के बीच राशन वितरण किया जाएगा. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव, लोकगायक चेतन परदेशी, कांग्रेस नेता सत्यम प्रियदर्शी उर्फ कुंदन यादव, अधिवक्ता अशोक कुमार, सम्राट यादव, रमणी मास्टर आदि अन्य भी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










