ePaper

Covid19 Pandemic : रेड जोन में शामिल इंदौर में मृतकों की संख्या 76 पर पहुंची, कुल 1,568 संक्रमित

Updated at : 03 May 2020 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
Covid19 Pandemic : रेड जोन में शामिल इंदौर में मृतकों की संख्या 76 पर पहुंची, कुल 1,568 संक्रमित

Covid19 Pandemic in Indore : रेड जोन में शामिल इंदौर में मृतकों की संख्या 76 पर पहुंची, कुल 1,568 संक्रमित, इंदौर : देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल मध्यप्रदेश के इंदौर में इस महामारी से दो और मरीजों की मौत की पुष्टि हो गयी है. इसके साथ ही, जिले में इस वायरस के संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 76 पर पहुंच गयी है.

विज्ञापन

covid19 pandemic in Indore : इंदौर : देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में इस महामारी से दो और मरीजों की मौत की पुष्टि हो गयी है. इसके साथ ही, जिले में इस वायरस के संक्रमण (Covide19 Infection) के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 76 पर पहुंच गयी है.

Also Read: Coronavirus in Indore : अब मध्य प्रदेश के इंदौर में लागू होगा राजस्थान का भीलवाड़ा मॉडल, जानें कैसे हैं हालात

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने रविवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पायी गयी 55 वर्षीय महिला और 59 वर्षीय पुरुष ने शहर के अलग-अलग अस्पतालों में पिछले तीन दिन के दौरान आखिरी सांस ली.

Also Read: Coronavirus Death : मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना मरीजों की मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से अधिक, अब तक 52 की हुई मौत

श्री जड़िया ने बताया कि कोविड-19 संक्रमित होने के बाद दम तोड़ने वाली महिला मधुमेह और थायरॉयड सरीखी पुरानी बीमारियों से पीड़ित थी, जबकि पुरुष उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पहले ही जूझ रहा था.

Also Read: Coronavirus in Indore : इंदौर के नये इलाकों में फैल रहा कोरोना वायरस संक्रमण, शहर को बचाने खुद मैदान में उतरे डीजीपी

सीएमएचओ ने बताया कि रेड जोन में शामिल जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 23 और मरीज मिलने के बाद इस महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 1,545 से बढ़कर 1,568 पर पहुंच गयी है.

Also Read: Madhya Pradesh : कोरोना वायरस से बचायेंगी शराब की फैक्ट्रियां, जानें क्या है सरकार का आदेश

इनमें से 350 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है. ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि रविवार सुबह की स्थिति में जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.85 प्रतिशत थी.

Also Read: Coronavirus in Indore : इंदौर के अस्पतालों में भटकते रहे कोरोना के तीन मरीज, नहीं किया भर्ती, अब 54 साथियों को भी किया क्वारेंटाइन

हालांकि, पिछले 24 दिन के दौरान इसमें बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है. इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola