ePaper

Madhya Pradesh : कोरोना वायरस से बचायेंगी शराब की फैक्ट्रियां, जानें क्या है सरकार का आदेश

Updated at : 28 Mar 2020 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
Madhya Pradesh : कोरोना वायरस से बचायेंगी शराब की फैक्ट्रियां, जानें क्या है सरकार का आदेश

distilleries will fight coronavirus epidemic in madhya pradesh भोपाल : कोरोना वायरस से अब शराब फैक्ट्रियां भी लोगों को बचायेंगी. इस जानलेवा के फैलने के कारण कीटाणुनाशकों की बढ़ती मांग के बीच मध्यप्रदेश सरकार ने शराब बनाने वाली फैक्ट्रियों को सैनीटाइजर और स्पिरिट का उत्पादन करने के आदेश दिये हैं.

विज्ञापन

भोपाल : कोरोना वायरस से अब शराब फैक्ट्रियां भी लोगों को बचायेंगी. इस जानलेवा के फैलने के कारण कीटाणुनाशकों की बढ़ती मांग के बीच मध्यप्रदेश सरकार ने शराब बनाने वाली फैक्ट्रियों को सैनीटाइजर और स्पिरिट का उत्पादन करने के आदेश दिये हैं.

मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त राजेश बहुगुणा की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते सैनीटाइजर की मांग बढ़ गयी है. इसलिए डिस्टिलरी (शराब फैक्ट्री) स्पिरिट और सैनीटाइजर तैयार कर सरकारी और निजी अस्पतालों में इन उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करें.

इस आदेश में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित 11 डिस्टिलरी के नाम भी लिखे गये हैं, जिन्हें इनका उत्पादन करने के लिए कहा गया है. आदेश में कहा गया है कि आपूर्ति की प्रक्रिया की निगरानी आबकारी विभाग के डिवीजनल आयुक्त और उपायुक्त करेंगे. आबकारी विभाग ने सरकारी आबकारी गोदामों के माध्यम से सैनीटाइजर की आपूर्ति करने के आदेश भी दिये हैं.

डिस्टिलरी द्वारा तैयार इन उत्पादों की आसपास के जिलों में आपूर्ति की जायेगी. इसी बीच, राज्य शासन ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए मृगनयनी एम्पोरियम में हैंड सैनीटाइजर किफायती दर पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है.

प्रमुख सचिव एमएसएमई तथा आयुक्त उद्योग मनु श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य लघु उद्योग निगम द्वारा संचालित एम्पोरियम पर यह सैनीटाइजर प्रथम चरण में 27 मार्च से भोपाल तथा इंदौर में उपलब्ध होंगे. अगले चरण में ग्वालियर, जबलपुर और रीवा के एम्पोरियम में उपलब्ध होंगे.

सैनीटाइजर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगे. उन्होंने बताया कि 90 मिलीलीटर सैनीटाइजर का मूल्य 50 रुपये तथा 180 मिलीलीटर के सैनीटाइजर का मूल्य 90 रुपये रखा गया है. एम्पोरियम में इस दौरान अन्य विक्रय संचालित नहीं होंगे.

एक समय में तीन से अधिक ग्राहकों को एम्पोरियम में प्रवेश नहीं दिया जायेगा. मांग के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग अन्य अस्पतालों तथा जिला प्रशासन को भी सैनीटाइजर उपलब्ध करायेगा.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola