MP Coal Mine Accident: बैतुल के कोयला खदान में गिरा स्लैब, हादसे में तीन मजदूर की मौत, कई फंसे, जारी है रेस्क्यू
Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Mar 2025 10:57 PM
MP Coal Mine Accident, Symbolic Image, ANI
MP Coal Mine Accident: मध्य प्रदेश के बैतूल में कोयला खदान में स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हो गया है. हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है. वहीं कई मजदूरों के खदान में फंसे होने की आशंका है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
MP Coal Mine Accident: मध्यप्रदेश के बैतूल स्थित कोयला खदान में बड़ा हादसा हो गया. यहां वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदान में स्लैब गिर जाने से कई मजदूर फंस गए हैं. खबर है कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, और कई मजदूर घायल हुए हैं. घायलों में कुछ की हालत गंभीर भी बताई जा रही है. वहीं घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव में लग गई है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक खदान में फंसे तीन लोगों में से दो मजदूर को बाहर निकाल लिया गया.
हादसे में तीन मजदूर की मौत
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया घटना पर कहा कि कोयला खदान के ढहने के बाद मलबे से निकाले गए डब्ल्यूसीएल के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि मृतकों में दो स्थानीय निवासी थे, जबकि तीसरा छत्तीसगढ़ के कवर्धा का निवासी था. अधिकारी ने बताया कि उसके परिवार से संपर्क किया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. यह हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुआ.
जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना को लेकर पुलिस ने कहा है कि यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर छतरपुर इलाके में कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी डब्ल्यूसीएल की भूमिगत खदान में हुआ. वहीं हादसे के बाद एनडीआरएफ और पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. पुलिस ने कहा खदान के अंदर फंसे लोगों की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










