ePaper

लोकसभा चुनाव 2024 का बज गया बिगुल, सात चरणों में होगी वोटिंग, जानें कब किस सीट पर मतदान

Updated at : 17 Mar 2024 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है. निर्वाचन आयोग ने तिथियों का ऐलान कर दिया है. इस बार भी 2019 की तरह की सात चरणों में चुनाव होगा.

विज्ञापन

निर्वाचन विभाग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. चुनाव कार्यक्रम के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गयी है. बिjaa में लोकसभा की 40 सीटों पर सात चरणों में चुनाव होगा. पहले चरण में चार, दूसरे में पांच, तीसरे में पांच, चौथे में पांच, पांचवें में पांच, छठे में आठ और सातवें चरण में आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे.

लोकसभा चुनाव का पहला फेज

सबसे पहले 19 अप्रैल को औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में वोटिंग होगी. सबसे अंत में एक जून को आठ सीटों पटना साहिब, पाटलिपुत्रा, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में वोट डाले जायेंगे. पिछली बार भी सात चरणों में ही चुनाव हुए थे. पहले चरण के लिए नामांकन 20 मार्च से 28 मार्च तक होगा. नाम वापसी की तिथि 2 अप्रैल है. इस बार सिर्फ तारीखें बदली हैं, हर फेज की सीटें वही हैं. चार जून को रिजल्ट आयेगा.

लोकसभा चुनाव का दूसरा-तीसरा फेज

दूसरे फेज में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. इस फेज के लिए नामांकन 28 मार्च से चार अप्रैल तक होगा. नाम वापसी की तारीख 8 अप्रैल है. तीसरे चरण में झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में वोटिंग होगी. इस चरण के लिए नामांकन 12 अप्रैल से शुरू होगा. नामांकन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है. 22 अप्रैल नाम वापसी की तारीख है.

लोकसभा चुनाव में हाजीपुर बिहार की हॉट सीटों में से एक

इसी तरह चौथे चरण में दरभंगा, उजियारपुर समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में वोट डाले जायेंगे. पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होगा. इस चरण का नोटिफिकेशन 26 अप्रैल को जारी होगा, इसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. नॉमिनेशन का आखिरी दिन तीन मई है. इसके बाद चार मई को नॉमिनेशन की स्क्रूटनी होगी और छह मई तक नामांकन वापसी हो सकेगी. पांचवें चरण में हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सारण, मधुबनी और सीतामढ़ी लोकसभा सीट पर चुनाव होना है. इनमें से हाजीपुर लोकसभा सीट प्रदेश की हॉट सीटों में से एक है.

कितनी उम्र के कितने वोटर

18 से 19 वर्ष -1003175

  • 20 से 29 वर्ष -16317371
  • 30 से 39 वर्ष -20060957
  • 40 से 49 वर्ष -16364409
  • 50 से 59 वर्ष – 11023508
  • 60 से 69 वर्ष -6954672
  • 70 से 79 वर्ष -3617832
  • 80 से ज्यादा वर्ष – 1435807
  • कुल – 76777731

पिछले लोकसभा चुनाव में कौन किससे जीता

1. अररिया : जीते-प्रदीप कुमार सिंह (भाजपा) दूसरे नंबर पर रहे- सरफराज आलम (राजद)

2. आरा : आरके सिंह (भाजपा), दूसरे नंबर पर रहे- राजू यादव (भाकपा माले)

3. औरंगाबाद : सुशील कुमार सिंह ( भाजपा). दूसरे नंबर पर रहे-उपेंद्र प्रसाद (हम)

4. बांका: गिरधारी यादव (जदयू), दूसरे नंबर पर रहे- जयप्रकाश यादव (राजद)

5.बेगूसराय: गिरिराज सिंह (भाजपा), दूसरे नंबर पर रहे- कन्हैया कुमार

6. भागलपुर: अजय कुमार मंडल (जदयू), दूसरे नंबर पर रहे बुलो मंडल (राजद)

7. बक्सर : अश्विनी कुमार चौबे (भाजपा), दूसरे नंबर पर रहे जगदानंद सिंह (राजद)

8. दरभंगा: गोपाल जी ठाकुर (भाजपा), दूसरे नंबर पर रहे-अब्दुल बारी सिद्दीकी (राजद)

9. गया सुरक्षित : विजय कुमार (जदयू), दूसरे नंबर पर रहे जीतन राम मांझी (हम)

10. गोपालगंज : आलोक सुमन (जदयू), दूसरे नंबर पर रहे सुरेंद्र राम (राजद)

11. हाजीपुर : पशुपति कुमार पारस ( लोजपा), दूसरे नंबर पर रहे शिवचंद्र राम (राजद)

12. जहानाबाद: चंदेश्वर प्रसाद (जदयू), दूसरे नंबर पर रहे सुरेंद्र यादव (राजद)

13. जमुई सुरक्षित : चिराग पासवान ( लोजपा), दूसरे नंबर पर रहे भूदेव चौधरी (राजद)

14. झंझारपुर : रामप्रीत मंडल (जदयू), दूसरे नंबर पर रहे गुलाब यादव

15. काराकाट : महाबली सिंह ( जदयू), दूसरे नंबर पर रहे उपेंद्र कुशवाहा (रालोसपा)

16. कटिहार : दुलालचंद गोस्वामी (जदयू), दूसरे नंबर पर रहे तारिक अनवर (कांग्रेस)

17. खगड़िया : महबूब अली कैसर (लोजपा), दूसरे नंबर पर रहे मुकेश सहनी(वीआइपी)

18. किशनगंज : मो जावेद (कांग्रेस), दूसरे नंबर पर रहे- महमूद अशरफ (जदयू)

19. मधेपुरा: दिनेश चंद्र यादव (जदयू), दूसरे नंबर पर रहे शरद यादव (राजद)

20. मधुबनी: अशोक यादव (भाजपा), दूसरे नंबर पर रहे बद्री पूर्वे (वीआइपी)

21. महाराजगंज : जनार्दन सिग्रीवाल (भाजपा), दूसरे नंबर पर रहे रंजीत सिंह (राजद)

22. मुंगेर: ललन सिंह (जदयू), दूसरे नंबर पर रहीं नीलम देवी (कांग्रेस)

23. मुजफ्फरपुर: अजय निषाद (भाजपा), दूसरे नंबर पर रहे राजभूषण चौधरी (वीआइपी)

24. नालंदा: कौशलेंद्र कुमार (जदयू), दूसरे नंबर पर रहे अशोक आजाद (हम)

25. नवादा : चंदन सिंह (लोजपा), दूसरे नंबर पर रहीं वीणा देवी (राजद)

26. पश्चिम चंपारण : संजय जायसवाल (भाजपा), दूसरे नंबर पर रहे ब्रजेश कुशवाहा (रालोसपा)

27. पाटलीपुत्र: रामकृपाल यादव (भाजपा), दूसरे नंबर पर रहीं मीसा भारती (राजद)

28. पटना साहिब : रविशंकर प्रसाद ( भाजपा), दूसरे नंबर पर रहे शत्रुघ्न सिन्हा (कांग्रेस)

29. पूर्णिया : संतोष कुमार (जदयू), दूसरे नंबर पर रहे उदय सिंह (कांग्रेस)

30. पूर्वी चंपारण : राधामोहन सिंह (भाजपा), आकाश कुमार सिंह (कांग्रेस)

31. समस्तीपुर : प्रिंस राज (लोजपा), दूसरे नंबर पर रहे अशोक कुमार (कांग्रेस)

32. सारण : राजीव प्रताप रूडी (भाजपा), दूसरे नंबर पर रहे चंद्रिका राय (राजद)

33. सासाराम (सुरक्षित) : छेदी पासवान (भाजपा), दूसरे नंबर पर रहीं मीरा कुमार (कांग्रेस)

34. शिवहर : रमा देवी (भाजपा), दूसरे नंबर पर रहे-फैसल अली (राजद)

35. सीतामढ़ी : सुनील कुमार पिंटू (जदयू) , दूसरे नंबर पर रहे अर्जुन राय (राजद)

36. सीवान : कविता सिंह (जदयू), दूसरे नंबर पर रहीं- हेना शहाब (राजद)

37. सुपौल: दिलेश्वर कामत (जदयू), दूसरे नंबर पर रहीं रंजीत रंजन (कांग्रेस)

38.उजियारपुर : नित्यानंद राय (भाजपा), दूसरे नंबर पर रहे उपेंद्र कुशवाहा (रालोसपा)

39. वैशाली: वीणा देवी (लोजपा), दूसरे नंबर पर रहे- रघुवंश प्रसाद सिंह (राजद)

40. वाल्मीकीनगर : सुनील कुमार (जदयू), दूसरे नंबर पर रहे शाश्वत केदार (कांग्रेस)

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola