Lok Sabha Election: पप्पू यादव ने तेजस्वी पर क्यों साधा निशाना, मतदान से पहले चढ़ा सियासी पारा, Video

Lok Sabha Election | PTI
Lok Sabha Election:बिहार में पहले चरण का मतदान पूरा हो गया है. वहीं दूसरे चरण में सीमांचल के जिलों में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया जिले में दूसरे चरण में चुनाव संपन्न होगा. लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्णिया सीट पर माहौल तो गर्म है ही इसी बीच पप्पू यादव ने तेजस्वी पर कई आरोप लगाए हैं.
Lok Sabha Election: बिहार में सीमांचल की तीन सीटों पर दूसरे फेज में मतदान होना है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जिस सीट के लिए हो रही है वो है पूर्णिया संसदीय सीट. इस सीट पर जोरदार मुकाबले के आसार हैं. एकतरफ जहां जेडीयू उम्मीदवार मैदान में हैं तो आरजेडी की बीमा भारती और कांग्रेस नेता पप्पू यादव भी उम्मीदवार बने हैं. चुनाव से पहले बयानबाजी का भी दौर जारी है. इसी कड़ी में पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधाते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव को ये बताना चाहिए कि वो दो बार डिप्टी सीएम रहे. इस दौरान उन्होंने पूर्णिया, मधेपुरा, सुपौल के लिए क्या किया. आपके पास पांच विभाग रहे. पूर्णिया के कितने लोगों को नौकरी दी. 5 साल में वो कितनी बार कोसी-सीमांचल आए. इससे पहले तेजस्वी यादव ने भी बीजेपी और पप्पू यादव पर जमकर निशाना साधा था. दरअसल बीते शुक्रवार को पूर्णिया संसदीय सीट के लिए जानकीनगर स्थित ठाकुर उवि खूंट के क्रीड़ा मैदान में आयोजित जनसभा में तेजस्वी यादव ने हमला करते हुए कहा कि तेजस्वी और लालू यादव ने कभी एक अपशब्द नहीं बोले, लेकिन बीजेपी के एजेंट हमलोगों को कितना अपशब्द बोलते रहते हैं. चाल-चरित्र पहचानते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




