Lok Sabha Election 2024 : अभिनेता देव ने घाटाल सीट से भरा नामांकन पत्र, जितने वोट उतने पेड़ लगाने का किया वादा

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा ने देव के खिलाफ बंगाली अभिनेता एवं खड़गपुर सदर के विधायक हिरन चटर्जी को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस समर्थित माकपा उम्मीदवार तपन गांगुली भी उन्हें चुनौती दे रहे हैं.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : अभिनेता देव ने पश्चिम बंगाल में घाटाल लोकसभा सीट के लिए तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के उम्मीदवार के रूप में बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.देव के नाम से मशहूर दीपक अधिकारी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने सुबह क्षेत्र में आयोजित एक शिविर में रक्तदान किया और इसके बाद नामांकन पत्र दाखिल किया है. उल्लेखनीय है कि घाटाल में 25 मई को मतदान होना है.

जितने वोट उतने पेड़ लगाने का किया वादा : देव

उन्होंने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा, ब्लड बैंक संकट का सामना कर रहे हैं. लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा काम है. मैं लोगों से रक्तदान का अनुरोध करता हूं. रक्तदान का मतलब है किसी को नया जीवन देना. देव ने कहा कि वह चुनाव में मिले वोटों के बराबर पेड़ लगाएंगे. उन्होंने लोगों से भी इसी तरह की पहल करने का आग्रह किया. भाजपा ने देव के खिलाफ बंगाली अभिनेता एवं खड़गपुर सदर के विधायक हिरन चटर्जी को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस समर्थित माकपा उम्मीदवार तपन गांगुली भी उन्हें चुनौती दे रहे हैं.

West Bengal : ममता बनर्जी का कटाक्ष, मोदी बाबू महंगाई क्यों बढ़ी, हम फ्री राशन दे रहे हैं, आप फ्री भाषण’

भीषण गर्मी में है ब्लड बैंक संकट में : देव

देव ने कहा, मैं मंदिर-मस्जिद बाद में भी जा सकता हूं. लेकिन इस खास दिन पर मैं जागरुकता का संदेश देना चाहता था. मुझे पता चला है कि इस भीषण गर्मी में ब्लड बैंक संकट में हैं. इसलिए इस खास दिन पर मैंने रक्तदान किया. ऐसे दिन रक्तदान क्यों ? देव ने यह भी कहा कि हर साल गर्मियों के दौरान थैलेसीमिया के मरीजों को खून की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है. वह एक जन प्रतिनिधि के तौर पर उस कमी को पूरा करना चाहते हैं.

भाजपा ने बंगाल में रामनवमी पर भड़कायी हिंसा : ममता बनर्जी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola