चाईबासा : बाइक से गिरकर पिकअप की चपेट में आयी महिला, मौत

झींकपानी के कुदाहातु मुखिया चौक के पास हुआ हादसा
-ओवरटेकिंग के दौरान बाइक का बिगड़ा संतुलन
-एक बाइक पर सवार थे मां-बेटे, हादसे के बाद पिकअप फरारप्रतिनिधि, चाईबासाझींकपानी थाना क्षेत्र के कुदाहातु मुखिया चौक के पास पिकअप वैन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गयी. महिला की पहचान टोंटो थाना क्षेत्र के डाउडांगुवा निवासी रमेश दास की पत्नी गुलाबो देवी (56) के रूप में की गयी. घटना के बाद महिला को उपचार कराने के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. घटना शुक्रवार दिन के करीब 11 बजे की है. घटना के बाद पिकअप वाहन भाग गया.
बेटा चला रहा था बाइक, पीछे बैठी थी मां
लोगों ने बताया कि मृतका अपने बेटे अंकित दास के साथ बाइक पर सवार होकर चाईबासा जा रही थी. उसी दौरान रास्ते में कुदाहातु मुखिया चौक के पास अंकित दास एक बाइक काे ओवरटेक करने के दौरान दूसरी बाइक के हैंडिल से टकरा गया. जिससे अंकित की बाइक अनियंत्रित हो गयी और पीछे बैठी मां गिर गयी. इस दौरान पीछे से आ रही एक पिकअप वाहन ने महिला को रौंद दिया. जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घटना स्थल पहुंचे. परिजनों की रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










