पश्चिमी सिंहभूम के नोआमुंडी जंगल में भीषण आग: दो पेट्रोल पंपों के करीब थीं लपटें, बड़ा हादसा टला

Published by : Sameer Oraon Updated At : 27 Mar 2026 5:46 PM

विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम के जंगल में लगी आग का दृश्य

West Singhbhum Fire News: पश्चिमी सिंहभूम के नोआमुंडी में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब पचाईसाईं जंगल में अचानक आग धधक उठी. आग की लपटें पास ही स्थित दो पेट्रोल पंपों की ओर बढ़ रही थीं, जिससे बड़ी दुर्घटना का अंदेशा था. पुलिस और टाटा स्टील की फायर ब्रिगेड ने मोर्चा संभालकर आग पर काबू पाया. आग लगने की क्या वजह थी पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

West Singhbhum Fire News, पश्चिमी सिंहभूम, (सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट): पश्चिमी सिंहभूम स्थित नोआमुंडी में पचाईसाईं इलाके के पास स्थित एक जंगल में शुक्रवार को अचानक आग लग गई. इससे थोड़ी देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आशंका जताई जा रही है कि किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर आग लगाई, जिससे कई पौधे जलकर नष्ट हो गए. ग्रामीणों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और स्थानीय प्रशासन को दी.

टाटा स्टील की फायर ब्रिगेड को किया अलर्ट

सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई. नोआमुंडी थाना की सब-इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी ने तत्परता दिखाते हुए टाटा स्टील की फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया. खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का काम शुरू किया. समय रहते की गई इस प्रभावी कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ी अनहोनी टल गई.

Also Read: अमर प्रेम: फिसल कर कुएं में गिरी पत्नी को बचाने कूदा पति, दो मासूम बच्चे हो गए अनाथ

पेट्रोल पंपों के पास पहुंची थीं लपटें

घटना के दौरान वन विभाग की टीम भी लगातार मौके पर मौजूद रही और आग को फैलने से रोकने के प्रयास में जुटी रही. जहां आग लगी, उसके ठीक पास ही रिलायंस पेट्रोल पंप और संधु पेट्रोल पंप स्थित है. यदि समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह एक भीषण दुर्घटना का रूप ले सकती थी. घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगलों में अनावश्यक रूप से आग न लगाएं और कहीं भी धुआं या आग दिखने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें.

Also Read: गढ़वा रामनवमी विवाद में दोनों पक्षों के 19 लोग गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola