ePaper

चाईबासा : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक मौत, दूसरा घायल

Updated at : 21 May 2024 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक मौत, दूसरा घायल

पांड्राशाली ओपी के एदलबेड़ा चौक के पास हुई घटना

विज्ञापन

चाईबासा. चक्रधरपुर-खरसावां मार्ग पर पांड्राशाली ओपी अंतर्गत एदलबेड़ा चौक के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गयी. वहीं उसके साथी को हल्की चोट आयी है. मृतक की पहचान चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगू गांव निवासी असीम महतो (20) और घायल की पहचान प्रकाश महतो के रूप में की गयी. घायलों को घटनास्थल से उठाकर 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. जहां चिकित्सकों ने डॉक्टरों ने जांच के बाद असीम महतो को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल का इलाज चल रहा है. घटना सोमवार शाम की है. जानकारी के अनुसार, असीम पिता की जगह रेलवे में अनुकंपा की नौकरी के लिए मेडिकल कराने चक्रधरपुर गया था. शाम में बाइक से घर लौट रहा था. बारिश होने से दोनों काफी तेजी से जा रहे थे. इसी क्रम में एदलबेड़ा चौक के पास बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गये. असीम के सिर में गंभीर चोट आयी है. घटना की जानकारी मिलने पर रिश्तेदार सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. डॉक्टर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जायेगा. पड़ोसियों ने बताया कि असीम के पिता सनातन महतो रेलवे कर्मी थे. उनकी मृत्यु होने पर अनुकंपा की नौकरी के लिए मेडिकल कराने चक्रधरपुर गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola