भाजपा मझगांव मंडल कमेटी का विस्तार, पितांबर राउत अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

मझगांव मंडल कमेटी विस्तार के बाद पदाधिकारी का स्वागत करते पूर्व मंत्री | Prabhat Khabar Network

मझगांव में भाजपा मंडल कमेटी का पुनर्गठन किया गया, जिसमें पितांबर राउत् को अध्यक्ष चुना गया. पूर्व मंत्री बडकुंवर गागराई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मझगांव : मझगांव प्रखंड के चतरीसाई मैदान में रविवार को भाजपा मझगांव मंडल कमेटी का गठन किया गया. आमंत्रित सदस्य पूर्व मंत्री बडकुंवर गागराई ने चयनित पदाधिकारी को माला पहनकर सम्मानित किये. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री गागराई ने कहा कि पूरे झारखंड में एसआइआर कार्यक्रम चल रही है. हमारे क्षेत्र के एक भी योग्य मतदाता वंचित न रहे. भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता इसका खास ध्यान रखें. मंडल कमेटी पुनर्गठन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पीतांबर राउत ने कमेटी का विस्तार किये.

आपके शहर में

विज्ञापन

ये हैं मंडल कमेटी के पदाधिकारी

मंडल कमेंटी में पितांबर राउत को अध्यक्ष, मंगल सिंह हेंब्रम को मंडल प्रतिनिधि, जगदीश नायक, गुलशन पिंगुवा, राजीव सिंकु, सुजीत कुमार बेहरा व बुधराम हेंब्रम को उपाध्यक्ष, संजीव बेहरा, पवन कालिंदी, सूरत नायक, जुमाल सोय, मार्शल पिंगुवा मो जमाल, केशव गोप को मंडल मंत्री, भीमसेन बेहरा को मंडल कोषाध्यक्ष, जगन्नाथ पान को कार्यालय प्रभारी , रंजीत पिंगुवा को कार्यालय सह प्रभारी व संजीव माठिया को मीडिया प्रभारी बनाया गया. इस मौके पर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मजहर हुसैन, अनिल बिरुली, लंकेश्वर तामसोय, पवन कालिंदी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola