West Singhbhum News : गुना पहाड़ी से निकले नाले पर संकट, किसान हताश

Updated:
विज्ञापन
West Singhbhum News : गुना पहाड़ी से निकले नाले पर संकट, किसान हताश

गुना पहाड़ी से निकले नाले पर संकट, किसान हताश

विज्ञापन

जैंतगढ़ . जैंतगढ़ की जीवनरेखा वैतरणी नदी के सहयोगी नाले पर संकट है. साल भर बहने वाला नाला अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है. नाला सूखने के कगार पर है. यह नाला आस-पास के लगभग 30 गांवों के लोगों की जीवनरेखा है. इससे पटवन कर रबी के साथ सब्जियों की खेती करते थे. नाला के किनारे तरबूज-खरबूजा की खेती होती थी. नाला में 5- 6 स्थानों में चेक डैम बनाकर सिंचाई का काम लिया जाता था. अब नाला सूखने के बाद सबसे बड़ी समस्या किसानों के साथ हो गयी है. कई स्थानों पर नाला में पानी ही नहीं है. 38 किमी लंबा नाला गुना पहाड़ी से निकला है. रास्ते में कई छोटे नाला इसमें मिलते हैं. ये नाला एक समय छोटी नदी का रूप ले चुका था. इसकी चौड़ाई कई स्थानों पर 50 से 70 मीटर था. बरसात में रौद्र रूप धारण रहता है. इसकी धारा काफी तेज होती है. अब इसकी चौड़ाई महज दो से तीन मीटर रह गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola