Chaibasa News : मवेशी चराने गयी युवती की दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या
Updated at : 11 Sep 2024 11:35 PM (IST)
विज्ञापन

गोइलकेरा. गांव से करीब तीन किमी दूर जंगल में मिला शव
विज्ञापन
-शव के पास से थैला, दाऊली और चप्पल बरामद
प्रतिनिधि, गोइलकेरागोइलकेरा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती (18) की दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल में युवती की अर्द्धनग्न अवस्था में लाश मिली है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस को शव बरामदगी में समय लगा. ग्रामीणों को शव के पास से एक थैला, धारदार हथियार दाऊली और चप्पल भी मिला है. जानकारी के अनुसार, वनग्राम क्षेत्र की रहने वाली युवती मंगलवार की सुबह मवेशियों को चराने गांव से सटे जंगल में थी. लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी थी.ग्रामीण मुंडा ने पुलिस को दी सूचना
इधर, युवती के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. लेकिन कुछ पता नहीं चला. बुधवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों को जंगल में युवती का अर्द्धनग्न शव मिला. ग्रामीण मुंडा व स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. लोगों ने शव की हालत को देखकर दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने की आशंका जतायी है. हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद ही इसकी पुष्टि हो पायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




