आंगनबाड़ी के नाम पर गूगल पे से उड़ाये एक लाख रुपये

पीड़ित तपन महतो ने चक्रधरपुर थाना में शिकायत दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
चक्रधरपुर. चक्रधरपुर चांदमारी निवासी तपन महतो इस बार सायबर ठगी के शिकार हो गये हैं. उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर एक कॉल आया. दूसरे तरफ से कहा कि मैं आंगनबाड़ी सेविका बोल रही हूं. आपके बेटे के अकाउंट में सीडीपीओ विभाग से पैसा आया है. आप उस पैसे को अपने गूगल पे से ले सकते हैं. अपना गूगल पे अकाउंट खोलिए. तपन ने जैसे ही गूगल पे एकाउंट खोला उनके अकाउंट से 49 हजार 472 रुपये कट गये. उसके बाद फिर से उनके पास कॉल आया. उन्होंने कहा कि मेरा पैसा कट गया है तो फोन के दूसरे तरफ से कहा गया रिफंड में क्लिक करें, आपका पैसा वापस आ जायेगा. जैसे ही उन्होंने रिफंड में क्लिक किया दोबारा 49 हजार 472 रुपये गट गये. इसके बाद तपन ने उक्त नंबर पर कॉल किया, पर स्वीच ऑफ मिला. इस संबंध में पीड़ित तपन महतो ने चक्रधरपुर थाना में शिकायत दर्ज कराया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




