नोवामुंडी में दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से एक की मौत, एक घायल 

Updated:
विज्ञापन
bolero accident

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड से सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है. तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल ठेलकर घर लौट रहे दो मजदूरों को पीछे से टक्कर मार दी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

नोवामुंडी से सुबोध की रिपोर्ट 

West Singhbhum News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत दूधविला और कुदापी जंगल के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना गुवा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. 

साइकिल ठेलकर घर लौट रहे थे दोनों 

जानकारी के अनुसार, बोलेरो ने साइकिल ठेलते हुए जा रहे दो ग्रामीणों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े. हादसे में सोमा चतोम्बा (लगभग 45 वर्ष), निवासी मुंडा साई, ग्राम दूधविला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं उनके साथी सुखराम चतोम्बा (लगभग 30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं. बताया गया कि दोनों मजदूरी कर लौट रहे थे और कुदापी जंगल पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे हुई. 

ग्रामीणों ने शुरू किया राहत कार्य 

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. इसके बाद टाटा स्टील की एंबुलेंस से घायल सुखराम चतोम्बा को इलाज के लिए नोवामुंडी स्थित टिस्को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम तक उनका इलाज जारी था. 

पुलिस ने शुरू की जांच 

इधर, गुवा थाना प्रभारी और नोवामुंडी पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मृतक का शव, दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो और साइकिल को देर रात करीब 11 बजे  नोवामुंडी थाना लाया गया. पुलिस ने बताया कि बुधवार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और आगे की जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है. मृतक की पांच पुत्र और एक पुत्री है मृतक घर का कमाने वाले इकलौता सदस्य था घर के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़

घर पर पसरा मातम 

हादसे के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है. पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के पांच बेटे और एक बेटी है. मृतक घर का कमाने वाले इकलौता सदस्य था. घर के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. 

यह भी पढ़ें: देवघर में चाय दुकान चलाने वाली महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी 

यह भी पढ़ें: धनबाद: अवैध कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, तेतुलमारी राजगंज रोड को किया जाम

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola