ePaper

Naxal Encounter: झारखंड में 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर समेत 4 नक्सली मुठभेड़ में ढेर, 2 गिरफ्तार

Updated at : 17 Jun 2024 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand naxal encounter

मुठभेड़ में ढेर नक्सली और गिरफ्तार महिला नक्सली. फोटो : प्रभात खबर

Naxal Encounter: पश्चिमी सिंहभूम के गुवा थाना क्षेत्र के लिपुंगा में सुरक्षा बलों ने 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर समेत 4 नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया.

विज्ञापन

Naxal Encounter|चाईबासा, सुनील, राधेश सिंह : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षा बलों ने 10 लाख रुपए के इनामी जोनल कमांडर समेत 4 नक्सलियों को मार गिराया है. एक सबजोनल कमांडर और एक एरिया कमांडर के साथ-साथ एक महिला नक्सली को भी मार गिराया. एक महिला नक्सली समेत 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. पश्चिमी सिंहभूम के गुवा थाना क्षेत्र के लिपुंगा में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई.

पश्चिमी सिंहभूम के एसपी ने की नक्सली मुठभेड़ की पुष्टि

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने मुठभेड़ और नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि जिले के गुवा थाना क्षेत्र स्थित जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच सोमवार (17 जून) को सुबह-सुबह मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को मार गिराया है.

नक्सलियों के शवों के पास मिले हथियार, नक्सल साहित्य

एसपी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के शवों के पास से हथियार और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है. जानकारी के मुताबिक, इलाके में सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षा बलों ने भी तत्काल मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग शुरू कर दी. जवानों की जवाबी कार्रवाई में 4 नक्सली ढेर हो गए.

मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद से पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि कुछ नक्सलियों को गोली लगने की भी सूचना है. उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक सबजोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली शामिल है. 2 नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है. घायल नक्सलियों में एक एरिया कमांडर और एक हार्डकोर महिला नक्सली शामिल है.

मारे गए नक्सलियों में 3 पर सरकार ने घोषित किए थे इनाम

मारे गए नक्सलियों की पहचान जोनल कमांडर सिंगराई उर्फ मनोज, सबजोनल कमांडर कांडे होनहागा उर्फ दिरशुम, एरिया कमांडर सूर्या उर्फ मुंडा देवगम और महिला नक्सली कैडर जुनगा पुर्ति उर्फ मारला के रूप में हुई है. मारला को छोड़कर सभी मारे गए नक्सलियों पर पुलिस ने इनाम की घोषणा कर रखी है. सिंगराई उर्फ मनोज पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित है जबकि कांडे और सूर्या पर क्रमश: 5 लाख और 2 लाख रुपए के इनामी नक्सली थे.

2 लाख के इनामी पांडू हांसदा को सुरक्षा बलों ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए दो नक्सलियों की पहचान टाइगर उर्फ पांडू हांसदा और बातरी देवगम के रूप में हुई है. पांडू हांसदा 2 लाख रुपए का इनामी एरिया कमांडर है. वहीं बातरी देवी महिला नक्सली है. बता दें कि मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों को नक्सलियों के पास से कई बंदूकें और भारी संख्या में कारतूस भी मिला.

इसे भी पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, भाकपा माओवादी एरिया कमांडर ढेर

झारखंड : झुमरा पहाड़ के जंगल में दूसरे दिन भी पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola