मझगांव में बीएलओ एवं बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला दूसरी बार आयोजित

केंद्र का निरीक्षण करते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
मझगांव में बूथ स्तर पर विशेष चुनाव पाठशाला आयोजित की गई. इसका उद्देश्य मतदाता सूची से फर्जी नामों को हटाकर उसे शत-प्रतिशत सटीक और त्रुटिहीन बनाना है.
प्रतिनिधि मझगांव मझगांव प्रखंड़ अन्तर्गत बूथ संख्या 224,226,227 में एसआईआर को लेकर कृषि पदाधिकारी -सह - पर्यवेक्षक सिरिप बास्के, मुख्य ऑपरेटर रिजवानउल्ला व बीएलओ ने विशेष चुनाव पाठशाला व ग्राम सभा का आयोजन किया. पर्यवेक्षक सिरिप बास्के ने जानकारी देते हुऐ कहा कि मतदाता सूची को शत-प्रतिशत सटीक और त्रुटिहीन बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों (बूथों) पर 'विशेष चुनाव पाठशाला' और ग्राम सभा जैसी बैठकों का आयोजन किया जा रहा है.
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ASDD (अनुपस्थित ,स्थानांतरित,मृत,डुप्लीकेट) सूची का सार्वजनिक सत्यापन करना है. ताकि कोई भी फर्जी मतदाता वोट न डाल सके और सभी पात्र नागरिकों के नाम सही ढंग से दर्ज हों. अनुपस्थित वे मतदाता जो पढ़ाई, रोजगार या अन्य कारणों से लगातार अपने मूल स्थान से बाहर रह रहे हैं. स्थानांतरित वे लोग जो अपना मूल स्थान छोड़कर कहीं और बस गए हैं (जैसे शादी के बाद ससुराल जाना, मृत ऐसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो चुकी है. परंतु उनका नाम अब भी सूची में दर्ज है. डुप्लीकेट वे मतदाता हैं, जिनका नाम गलती से एक से अधिक जगहों की मतदाता सूची में दर्ज हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










